मुंबई : बोरीवली स्थित जनरल लॉकअप (general lockup) में एक आरोपी के आत्महत्या (suicide) करने की घटना सामने आई है। बोरीवली पुलिस थाने में एडीआर दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच अपराध शाखा यूनिट 11 कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाईं को बोरीवली पुलिस ने 23 अगस्त 2022 में दर्ज किए गए एक एफआईआर के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी पर पुणे में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुणे पुलिस से बोरीवली पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरसत में लिया था। लेकिन रात होने के चलते आरोपी को बोरीवली के जनरल लॉकअप में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन जब सुबह हुआ तब उसने जेल में लगे एक कील में रस्सी फंसाकर आत्महत्या कर ली। मामले की अधिक जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।
जेल में अकेले ही था आरोपी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करनेवाले आरोपी का नाम दीपक जाधव (28) है। 8 बजकर 10 मिनट पर यह मामला सामने आया। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। आनन फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा कि आरोपी जेल के तीसरे सेल में अकेले ही है और उसने सेल में मौजूद कील में किसी डोरी से फांसी लगा ली है। जिसके बाद उसे कांदिवली स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां 8 बजकर 45 मिनट पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ऑटो को टक्कर मारने और मारपीट करने का था आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर अगस्त 2022 में एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसपर ऑटो को टक्कर मारने और ऑटो ड्राइवर का हाथ लकड़ी से पिटाई कर फ़्रेक्सचर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 26 जुलाईं को गिरफ्तार किया गया था और अदालत में पेशी के बाद उसे 28 जुलाईं तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करना था। लेकिन इससे पहले ही वह घटना को अंजाम दे बैठा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 28 , 2023, 09:24 AM