जनकल्याण के लिए पालकमंत्री कार्यालय सक्रिय रहेगा

Fri, Jul 28 , 2023, 09:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मंत्री मंगल प्रभात लोढा का विधानसभा में विपक्ष पर पलटवार
मुंबई।
मुंबई महापालिका में दफ्तर खोलने पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढा (Mangal Prabhat Lodha) ने कहा कि अब तक बीएमसी के दरवाजे केवल मंत्रियों और अधिकारियों के लिए ही खुले थे, लेकिन आज हमारे निर्णय के कारण उन्हें जनता के लिए भी खोल दिया गया है। स्थानीय प्रतिनिधि को बृहन्मुंबई महापालिका के कार्यालय में नागरिकों की समस्या प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं थी, जनता की समस्यांए वॉर्ड ऑफिसों में बढ़ रही है और अपने अधिकार मांगने के लिए नागरिकों को मंत्रालय जाने की अनुमति लेनी पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने जनता की शिकायत सुलझाने के लिए पालकमंत्री कक्ष स्थापित किया। जनहित में लिए गए इस निर्णय का विरोध करने की क्या जरुरत है? 
कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री लोढा ने स्पष्ट रूप से बताया कि यह कार्यालय केवल जनता के हित के लिए है और यह किसी भी राजनीतिक गतिविधि का स्थान नहीं बनेगा। इस कार्यालय में विभिन्न पार्टियों के सभी स्थानीय प्रतिनिधियों का स्वागत है और विरोध के बावजूद भी ये कार्यालय जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्यरत रहेगा।  
उन्होंने कहा कि विपक्ष को समझना चाहिए कि इस कार्यालय का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के विधायक व मुंबई के पूर्व पालकमंत्री अस्लम शेख (aslam shaikh) ने हायड्रोलिक इंजीनियर के बंगले को अपना निवासस्थान बना लिया था, जो की बीएमसी की संपत्ति है। हमारे इरादे पर संदेह करने के बजाय, विपक्ष ये स्पष्ट करें कि इस बंगले को आवंटित करने के पीछे क्या उद्देश्य था? 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups