अगस्त में निकलेगी लॉटरी
मुंबई। म्हाडा (MHADA) के मुंबई हाउसिंग एंड रीजनल डेवलपमेंट बोर्ड (Mumbai Housing and Regional Development Board) द्वारा 22 मई को निकाली गई 4082 घरो को लॉटरी (Lottery for 4082 houses) में कुल 1लाख 20 हजार 144 आवेदन पात्र हुए जिन्होंने म्हाडा की अनामत रकम सहित अपने कागजात दिए है। इन पात्र आवेदकों की अगले महीने अगस्त महीने में लॉटरी निकाले जाने की जानकारी म्हाडा की ओर से दी गई। लॉटरी किस तारीख को निकलेगी इसकी अभी तारीख तय नहीं हो पाई है लेकिन अगस्त के दूसरे सप्ताह लॉटरी निकलने की जानकारी सूत्रों ने दी। इस बीच जिन लोगो ने फ़ार्म भरते समय कागजात नहीं मुहैया करा पाए है ऐसे लोगो का अगले एक सप्ताह के भीतर पैसा लौटाने का काम किये जाने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो ने दी। बता दे कि म्हाडा ने 22 मई को 4082 घरो की लॉटरी निकाली थी। म्हाडा ने अंधेरी, जुहू, गोरेगांव, कांदिवली, बोरीवली, विक्रोली, घाटकोपर, पवई, ताड़देव, सायन आदि इलाको में लोगो के सपनो घर उपलब्ध कराने के लिए लॉटरी निकाली थी। म्हाडा की लॉटरी में घर का सपना सजोए बैठे लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। म्हाडा के 4 हजार 82 घरो की बिक्री के लिए कुल 1 लाख 45 ,849 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमे 1 लाख 20 हजार144 आवेदन ही पात्र हो पाए। बकाया आवेदकों के कागजात में कमी पाए जाने पर उनकी पात्रता रद्द कर दी गई। म्हाडा बोर्ड को लगभग 519 करोड़ रुपये की अनामत रकम प्राप्त हुई। म्हाडा बोर्ड ने जानकारी दी है कि अयोग्य आवेदकों को तुरंत जमा राशि वापस कर दी जाएगी। म्हाडा मुंबई मंडल लॉटरी में भाग लेने वाले पात्र आवेदकों की सूची 28 जुलाई, 2023 को दोपहर 3.00 बजे म्हाडा की वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 28 , 2023, 08:17 AM