मुंबई। विधानसभा में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोरात (Balasaheb Thorat) शिवप्रतिष्ठान के प्रमुख संभाजी भिडे (Sambhaji Bhide) पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि संभाजी भिडे राष्ट्रपिता पर टीका टिप्पणी करते हैं, यह देश के लिए शर्म की बात है। थोरात ने मांग की कि सरकार को आज ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस बारे में सदन में निवेदन पेश करना चाहिए।
थोरात ने कहा कि संभाजी भिड़े एक विकृति हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर बेहद अपमानजनक बयान दिया है, जो पूरे देश के लिए बेहद परेशान करने वाला है। जैसा कि संभाजी भिडे बार-बार कहते हैं, ऐसे में यह पता लगाना आवश्यक है कि वास्तव में उनका समर्थन कौन करता है। संभाजी भिडे का मकसद महाराष्ट्र के माहौल को अस्थिर करने का तो नहीं है, इसकी पड़ताल होनी चाहिए। वे किसके राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार ऐसे बयान देते हैं? हमने सदन में संभाजी भिड़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरकार को आज ही इस मामले पर कार्रवाई कर सदन को सूचित करना चाहिए, अन्यथा हम चुप नहीं बैठेंगे।
थोरात ने कहा कि हमारी स्पष्ट राय है कि महाराष्ट्र की प्रगतिशील सोच को खत्म करने के लिए एक सिस्टम काम कर रहा है। महापुरुष कालजयी होते हैं, उनके विचार और कार्य समाज के निर्माण में बहुत योगदान देते हैं। ऐसे में सरकार को इस लगातार हो रहे उत्पात को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। कल ही हमने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) के बारे में अपमानजनक लेख लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थोरात ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुल मिलाकर सरकार इस पूरे मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। भिडे पर समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो यह माना जाएगा कि इसके पीछे सरकार का कुछ उद्देश्य है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 28 , 2023, 07:35 AM