गिरणी कामगारों को ठाणे में मिलेंगे घर

Fri, Jul 28 , 2023, 07:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जल्द ही निकलेगी घरों की पांचवीं लॉटरी
मुंबई।
सरकार का ठाणे में गिरणी कामगारों (fall workers) को घर देने का इरादा है। गृह निर्माण मंत्री अतुल सावे ने विधानसभा में कहा कि ठाणे में 43 हेक्टेयर जमीन है, जिला अधिकारी के सर्वे में 21.88 हेक्टेयर जमीन घर बनाने के लिए मिल सकती है। आने वाले समय में वहां जल्द से जल्द घर बनाकर गिरणी कामगारों को दिए जाएंगे।
भाजपा विधायक सुनील राणे (Sunil Rane) ने गिरणी कामगारों को घर देने के संबंध में लक्ष्यभेदी सूचना उपस्थित की थी। सावे ने अपने उत्तर में कहा कि राणे ने कामगारों के घरों को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में 58 कपड़ा मिलों की जमीन हैं। इनमें से 32 निजी, 25 एनटीसी और 1 एमएसटीसी की है। 11 मिलों के पुनर्विकास के प्रस्ताव निश्चित नहीं है। 10 मिलों में म्हाडा को एफएसआई नहीं होने से कुछ नहीं मिल रहा है। 37 मिलों में से 33 में म्हाडा को 13.78 हेक्टेयर का कब्जा मिल चुका है। म्हाडा की तरफ से 15 हजार 870 फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें 13 हजार 760 मिल कामगारों को पात्र ठहराकर 10 हजार 247 फ्लैट दिए गए हैं। बाकी के मिल मजदूरों को जैसे-जैसे घर तैयार होंगे, वे दिए जाएंगे। सावे ने कहा कि बाकी 4 मिलों में 10 हजार 99 मीटर जमीन मिलनी अपेक्षित हैं, वहां का कब्जा मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।

दशहरे तक पनवेल के फ्लैटों का वितरण
पनवेल के कोन में  एमएमआरडीए (MMRDA) ने मिल मजदूरों के लिए ढाई हजार घर बनाए हैं, लेकिन अभी तक इनका वितरण नहीं हो पाया है? इस सवाल पर सावे ने कहा कि कोविड काल में वहां कोविड केंद्र बनाए गए थे। अभी फ्लैटों के रिपेयर का काम शुरू है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर दशहरे के अवसर पर इनके वितरण का काम किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गिरणी कामगारों को घर देने के पहले आवेदन देने की अपील की गई थी, इसमें 1 लाख 74 हजार कामगारों ने आवेदन किया। मंत्री ने कहा कि हकीकत में इतने कामगार नहीं हैं। ऐसे में कामगार आयुक्त से गिरणी कामगारों की पात्रता तय करने को कहा जाएगा।

चार बार निकली चुकी है लॉटरी
गिरणी कामगारों को घर देने के लिए अभी तक चार बार वर्ष 2012, 2016 (दो बार) और 2020 में लॉटरी निकाली गई है। जल्द ही पांचवीं लॉटरी निकलने वाली है, इसमें बांबे डाइंग और श्रीनिवास मिल में बने 350 फ्लैटों की चाबियां गिरणी कामगारों को सौंपी जाएगी।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups