शिवडी बीडीडी चाल का होगा पुनर्विकास

Fri, Jul 28 , 2023, 06:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० जमीन हस्तांतरण के लिए करेंगे केंद्र से चर्चा: सावे  
मुंबई।
गृह निर्माण मंत्री अतुल सावे ने विधानसभा में कहा कि शिवडी स्थित बीडीडी चाल (bdd trick) के पुनर्विकास (redevelopment) के लिए केंद्र सरकार से फालोअप किया जाएगा। शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अजय चौधरी की लक्ष्यभेदी के जवाब में मंत्री ने कहा कि शिवडी में तकरीबन साढ़े हजार एकड़ में 12 चाल का पुनर्विकास को अभी मंजूरी नहीं मिली है, क्योंकि यह जमीन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की मिल्यिकत वाली है। मंत्री ने कहा कि शिवडी की 12 बीडीडी चाल में 960 गाले हैं, इनमें से 960 निवासी गाले और 46 अनिवासी गाले हैं। इस जमीन के लिए जो फालोअप होना चाहिए, वह नहीं हुआ। यहां विकास करने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति मिलनी आवश्यक है। जब तक यह जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरित नहीं होती, तब तक शिवडी बीडीडी चाल का पुनर्विकास नहीं हो सकता। फिजीबल रिपोर्ट तैयार कर मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (Mumbai Port Trust) को दी गई है। सरकार इस मामले में ध्यान देगी और दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
अजय चौधरी ने सवाल उठाया कि पुनर्वास नहीं होने तक चाल की मरम्मत होने तक मरम्मत के लिए निधि उपलब्ध कराई जाएगी? इस पर सावे ने कहा कि मरम्मत का खर्च म्हाडा की तरफ से उठाया जाएगा। चर्चा में सुनील राणे और योगेश सागर ने भी भाग लिया।   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups