अधिकारियों के सवाल में फंसी महिला, फर्जी पासपोर्ट का हुआ खुलासा

Thu, Jul 27 , 2023, 09:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आशीष सिंह
मुंबई :
महज एक सवाल ने ब्रिटेन जा रही महिला को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया और फर्जी पासपोर्ट (fake passport) का खुलासा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है कि महिला में पासपोर्ट कहां से बनवाया है। इमिग्रेशन अधिकारी (immigration officer) ने महिला से पूछा कि वह ठाणे में कहां रहती है। लेकिन इसकी जानकारी उसके पास नहीं थी। इसलिए अधिकारी को उसपर संदेह हुआ और फिर उसे सहार पुलिस थाने ले जाया गया। जहां फर्जी पासपोर्ट बनाने को लेकर पूजाबहन मेहता पर एफएआईआर दर्ज किया गया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेहता इमिग्रेशन अधिकारी के सवाल पर हक्का भक्का राह गई। क्योंकि वह ठाणे और मुंबई की भगैलिक जानकारी देने में विफल रही। अधिकारी तुरंत यह पता लगाने में सक्षम हो गए कि मेहता ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट प्राप्त किया था। आगे की पूछताछ से अधिकारियों को यह जानने में मदद मिली कि महिला गुजरात की रहने वाली है और उसके पास वहां से जारी पासपोर्ट भी है। सहार पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला के पास दूसरा फर्जी पासपोर्ट क्यों है, जबकि उसके पास असली पासपोर्ट है।

फर्जी पासपोर्ट में थाने की रहनेवाली थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेहता को बुधवार को तब गिरफ्तार किया गया जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे आगे की जांच के लिए और उस एजेंट का विवरण प्राप्त करने के लिए पुलिस को सौंप दिया। जिसने उसे फर्जी पासपोर्ट प्राप्त करने में मदद की थी। जानकारी के मुताबिक फर्जी पासपोर्ट में उसका नाम राखीबेन कमलेश और उसका पता ठाणे (पश्चिम) में लोकमान्य नगर बताया गया था। लेकिन वह वास्तव में गुजरात के वलसाड जिले के उमरगांव की रहने वाली थी।

वीजा न मिलने के कारण बनाया नकली पासपोर्ट
जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों को पता चला कि मेहता ब्रिटेन के लिए प्रस्तान करना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया गकी उंसके पास एक और पासपोर्ट है जो गुजरात का है। उसपर उसे यूके जाने के लिए वीजा नहीं मिला। इसलिए उसने फिर फर्जी पासपोर्ट बनाया और ब्रिटेन का वीजा प्राप्त कर वहां जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस अब उस एजेंट की तलाश कर रही है जिसने 10 नवंबर, 2022 को राखीबेन कमलेश (Rakhiben Kamlesh) के नाम पर जारी किए गए फर्जी पासपोर्ट में मेहता की मदद की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups