हिरण का खोपड़ी और सिंग बेचने पहुंचे टिल लोग गिरफ्तार

Thu, Jul 27 , 2023, 09:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : डीएन नगर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) करते हुए, उनके पास से लुप्तप्राय प्रजाति के हिरण की खोपड़ी और सींग बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अंधेरी के इलाके से उसवक्त गिरफ्तार किया जब वे खोपड़ी और सिंग बेचने के लिए पहुंचे थे। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान मनोज बाराप उर्फ ​​भूत्या (24), हर्ष दुबे (22) और आशितोष सूर्यवंशी (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाराप संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर नवापाड़ा में रहने वाला एक आदिवासी है, अन्य दो बोरीवली के काजूपाड़ा के निवासी हैं और सफेदपोश नौकरी करते हैं।
सहायक पुलिस निरीक्षक राकेश पवार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसपकर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग अंधेरी के गुलमोहर क्रॉस रोड पर एक सांभर हिरण की खोपड़ी और सींग बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद कुराडे के नेतृत्व में एक टीम को उस जगह पर भेजा गया। डीएन नगर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त शशिकांत माने ने बताया कि हमने तीन लोगों को हिरण के खोपड़ी और सिंग के साथ पकड़ा है। जिसकी कीमत खुले बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 

पूछताछ के दौरान, तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हिरण का क्षत-विक्षत शव (deer carcass) कुछ महीने पहले बाराप ने उनके गांव के पास बहने वाली एक धारा के पास देखा था। पुलिस को बताया कि हिरण पर्यटकों द्वारा छोड़े गए कुछ प्लास्टिक के कूड़े को खाने के बाद मर गया था। उसे जो हड्डियाँ मिलीं, उसने उन्हें साफ किया और रख लिया। फिर उन्होंने अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों से लोगों के पास से अच्छा पैसा मिल सकता है। जिंसके बाद कुछ इंटरनेट खोजों के बाद, तीनों को एहसास हुआ कि वे खोपड़ी और सींगों के माध्यम से बड़ी कमाई कर सकते हैं।  उन्हें पता चला कि कई अमीर लोग अपनी दीवारों को ऐसी "कलाकृतियों" से सजाना पसंद करते हैं। पुलिस ने कहा कि इसके बाद सूर्यवंशी ने सही खरीदार की तलाश करने की जिम्मेदारी ली। हालांकि, बिक्री होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए तीन लोग फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups