भाजपा को 6, शिंदे और अजित पवार गुट को 3-3 सीट

Thu, Jul 27 , 2023, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महायुति में राज्यपाल की तरफ से मनोनीत होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों की नियुक्ति फॉर्मूला तय होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार भाजपा 6 सीट (BJP 6 seats) अपने पास रखेगी, जबकि 3 सीट शिंदे गुट और 3 सीट (Shinde faction and 3 seats) अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) को दी जाएगी। विधानमंडल के मानसून सत्र के बाद विधान परिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति होने की संभावना है।
तकरीबन 3 साल से राज्यपाल की तरफ से विधान परिषद में मनोनीत होने वाले 12 सदस्यों के पद रिक्त हैं। तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने तत्कालीन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के पास 12 सदस्यों की सूची भी भेजी थी, लेकिन कोश्यारी ने इस सूची को मंजूर नहीं किया। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और राज्यपाल कोश्यारी और सरकार के बीच संबंध असहज हो गए थे। बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा।  
पिछले साल सितंबर महीने में एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्यपाल कोटे के तहत एमएलसी के रूप में 12 लोगों को मनोनीत करने संबंधी तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार की सिफारिश वापस ले ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने 12 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस लेने की इजाजत दे दी। इससे अब शिंदे सरकार विधान परिषद में 12 लोगों को एमएलसी यानी विधान परिषद सदस्य बना सकेगी। सूत्रों के अनुसार मानसूत्र सत्र के बाद कैबिनेट बैठक में 12 सदस्यों की सूची को मंजूरी देकर उसे राज्यपाल को भेजा जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups