रेड एलर्ट का मुंबई पर असर रहा कम

Thu, Jul 27 , 2023, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भारी बारिश के बावजूद बड़े पैमाने पर नहीं हुआ जल जमाव
निचले  इलाकों में ही हुआ जलजमाव
अँधेरी सबवे, किंग्स सर्कल, माटुंगा कोलाबा, मरीन लाइन्स, चर्चगेट में भरा पानी
सड़क यातायात और रेल यातायात पड़ा
आज एलो एलर्ट रुक रुक कर तेज गति से होगी बारिश
मुंबई -
मौसम विभाग द्वारा बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक मुंबई में जारी किया गया रेड एलर्ट (red Alert) गुरुवार की सुबह अगले चैबीस घंटे के लिए तब्दील हो गया और शुक्रवार की सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग ने रेड एलर्ट जारी कर दिया। मुंबई में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मुंबई के शहर में 83.23 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्व्व उपनगर में 95.01 मिमी और पश्चिम उपंगे में 62.72 मिमी बारिश हुई। मुंबई में रेड एलर्ट होने और रुक रुक हो रही भरी बारिश के बावजूद पहले की तरह जल जमाव नहीं हुआ जिससे लोगो ने राहत की सास ली।  लोग अपने महत्वपूर्ण काम के लिए अपने घरो से बाहर निकले और रोजमर्रा का काम भी पूरा किया लेकिन उन्हें परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। मनपा प्रशासन द्वारा इस बार की गई निचले स्तर तक की नाला सफाई का फायदा जरूर मिला। भारी बारिश के बावजूद उन्ही इलाको में पानी भरा जो कि पहले से जल जमाव होने वाले इलाके थे।  लेकिन इन इलाको में भी पानी कुछ ही समय में निकल जा रहा था जिससे लोगो को तकलीफो का सामना नहीं करना पड़ा।  सड़क
यातायात और रेल यातायात पर ट्रैफिक का परिणाम जरूर पड़ा लेकिन जलजमाव होने से गाड़ी ठप्प पड़ने आदि की घटना नहीं घटी। बता दे की मौसम विभाग ने बुधवार की शाम को ही मुंबई में रात 8 बजे से रेड एलर्ट जारी कर दिया था।  राज्य सरकार ने एहतियात बरतते हुए स्कूल और कॉलेज पहले ही बंद कर दिया था।कई निजी कंपनियां भी अपने लोगो को वर्क फार्म होम दे दिया था।  स्टेशनो पर रोजाना के मुकबाले गुरुवार को भीड़ कम देखि गई।  लेकिन जो लोग अपने काम के लिए घरो से बाहर निकले थे उन्हें जल जमाव से परेशानी हुई ऐसा नहीं देखा गया। पूरे दिन लगातार बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात धीमा रहा। बारिश के कारण गड्ढों वाली सड़कों पर जाम से यात्रियों की हालत खराब हो गई। इस बीच शुक्रवार को भी  मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.पिछले दो सप्ताह से मुंबई में बारिश ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण आसमान बादलों से ढका है  और बारिश का माहौल बना रहने के कारण मुंबईवासी सूरज भी नहीं देख पा रहे हैं।
मुंबई में जलभराव वाले 110 स्थानों पर मनपा अधिकारी नजर बनाए हुए थे और इन स्थान पर पानी भरने पर पंप की सहायता से तुरंन्त पानी का निचरा किया जा रहा था। मनपा प्रशासन ने मुंबई के विभिन्न्न स्थानों पर 480 पंप मशीन लगाई है। बुधवार की रात से जारी रेड एलर्ट के बाद   गुरुवार को भी  रेड एलर्ट मौसम विभाग ने घोषित किया। भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों कुर्ला, मानखुर्द, चेंबूर शेल कॉलोनी, सायन गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, माटुंगा, भांडुप, अंधेरी सबवे, अंधेरी सबवे, मलाड, कोलाबा, मरीन लाइंस, चर्चगेट आदि में पानी भर गया। चर्चगेट स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। मनपा  ने पंप की मदद से यहां पानी की निकासी की। गोराई में एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। एक्सप्रेस वे पर यातायात जाम के कारण वाहन चालक घंटो ट्रैफिक में  फंसे रहे। सुबह से हो रही भारी बारिश काअसर निजी कार्यालयों पर दिखा। प्राइवेट आफिस में कार्यरत लोगो को घर जल्दी जाने के लिए छोड़ दिया गया जिससे रेलवे स्टेशन पर 4 बजे के दरम्यान ही भीड़ बढ़ गई थी. सभी अपने घरो की ओर तेजी से रुख कर दिए थे। 

 इन इलाको में भरा  पानी-
कुर्ला, मानखुर्द, चेंबूर शेल कॉलोनी, सायन गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, माटुंगा हाईवे, भांडुप, भायखला , डॉकयार्ड रोड , ट्रॉम्बे , मैसूर कॉलोनी, आजाद मैदान, पोयसर सबवे, कालबादेवी  एम. के. रोड, वीरा देसाई रोड ओशिवारा, घनशाम टावर, पश्चिम एक्सप्रेस वे, मांगथने  दहिसर, अंधेरी सबवे, घाटकोपर, बांद्रा, अंधेरी डीएन नगर, मलाड, कोलाबा, मरीन लाइंस, चर्चगेट आदि

मुंबई में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हुई बारिश
कोलाबा में 102,80 मिमी
मनपा मुख्यालय 100 मिमी
परेल 99,33 मिमी
जी दक्षिण वार्ड प्रभादेवी 95,48मिमी
जी नार्थ दादर 96,01 मिमी
डी वार्ड ग्रांट रोड 81,79 मिमी
एनटॉप हिल 89,18 मिमी

पश्चिम उप नगर
बांद्रा पश्चिम 66,72 मिमी
सांताक्रूज 69,84मिमी
अंधेरी पूर्व 84,58 मिमी
अंधेरी पश्चिम 80,26 मिमी
मालवणी 103 मिमी
चिंचोली बंदर 105 मिमी
दहिसर 185 मिमी
कांदिवली 133 ,11 मिमी

पूर्व उपनगर
मुलुंड 77,19 मिमी
कुर्ला  57 ,88 मिमी
चेंबूर 54 ,66 मिमी
भांडुप 70,85 मिमी


पेड़ गिरने की घटना (tree fall incident) 15 जगह पर हुई जिसमे शहर में 4 पूर्व उपनगर में 4 और पश्चिम उपनगर में 7 जगह पर हुई लेकिन इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।घर गिरने और शार्ट सर्किट होने की भी 20 घटना घटी जिसमे 7 जगह पर दीवार अथवा घर का हिस्सा गिरने की घटना घटी जबकि 13 जगह पर शार्ट सर्किट होने की घटना घटी इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई घटना नहीं घटी
मुलुंड में घर का सीलिंग प्लास्टर गिर जाने से एक महिला जख्मी हो गई। मनपा आआपात्कालीन विभाग ने जानकारी दी कि मुलुंड पश्चिम में तांबे नगर के पास घर का प्लास्टर गिरने से  स्वेता गंभीर नामक 35 वर्षीय  महिल इस दुर्घटना में जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया। मामूली चोट होने के कारण महिल को मलहम पट्टी कर  घर जाने दिया गया।

इस तरह होता है एलर्ट का परिणाम
ग्रीन अलर्ट
ग्रीन एलर्ट होने पर कोई संकट नहीं , सब कुछ ठीक है.

एलो  अलर्ट
येलो एलर्ट का मतलब बारिश होगी लेकिन भारी बारिश नहीं होगी जिससे लोगो को परेशानी हो सके। सिर्फ सावधान रहने की चेतावनी होती है।

ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज एलर्ट  (orange alert) में बारिश का जोर रहेगा और रुक रुक कर भारी बारिश होगी। प्रशासन की ओर से ऑरेंज अलर्ट इसलिए जारी किया जाता है ताकि नागरिक आने वाले संकट के लिए तैयार रहें. बिजली कटौती, ट्रैफिक जाम हो सकता है। यह एक तरह से अगले संकट की तैयारी है. अलर्ट में यह भी कहा जाता  है कि जरूरत और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

रेड एलर्ट 
रेड एलर्ट में भारी बारिश की चेतावनी दी जाती है और लोगो को घरो से बाहर नहीं निकलने और बहोत ही जरूरी होने पर घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी जाती है। नागरिकों को किसी आपदा के लिए सचेत रहने का सुझाव दिया जाता है। इस अलर्ट का मतलब है कि लोग खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें और खतरनाक इलाकों में जाने से बचें. रेड अलर्ट में प्राकृतिक आपदा में बड़ी क्षति की संभावना भी शामिल होती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups