० उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अपील
मुंबई। विधानसभा में गुरुवार को घर खरीदते वक्त सामान्य लोगों के साथ बिल्डरों की ठगी के मुद्दे पर बहस हुई। शिवसेना यूटीबी के विधायक सुनील प्रभु (Sunil Prabhu) ने सवाल उठाया कि घर खरीदते वक्त ठगी होने पर सरकार कैसे राहत देगी? इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि सिर्फ विज्ञापन देखकर किसी को घर नहीं खरीदना चाहिए।
सुनील प्रभु ने कहा कि मुंबई, ठाणे, डोंबिवली इलाकों में मिडिल क्लास लोगों को घर खरीदने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन उस मध्यमवर्ग को जिंदगी भर घर नहीं मिलेगा। इसके नुकसान से निपटने के उपाय किए जाने चाहिए, इस पर सरकार का रुख क्या है?
इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वोच्च सदन है। मैं इस सदन के माध्यम से आम जनता से अपील करता हूं कि जगह-जगह रेरा अप्रवूड के बोर्ड दिखाई पड़ते हैं, परियोजना रेरा से अप्रवूड है या नहीं, इसके लिए रेरा की अधिकृत साइट पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है। रेरा की वेबसाइट बेहद सरल है। इसे आम आदमी भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। आम लोगों को पुख्ता जानकारी हासिल किए बिना केवल विज्ञापन देखकर घर नहीं खरीदना चाहिए।
अवैध निर्माण कार्य की सैटेलाइट से निगरानी
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि प्रायोगिक आधार पर मुंबई-ठाणे में सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग कर अवैध निर्माण कार्य पर नियंत्रण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से अनुरोध किया जाएगा। उपग्रह चित्र पृथ्वी की निगरानी के लिए सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक हैं। सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग मानव गतिविधि को मापने, पहचानने और ट्रैक करने के लिए किया जाता है ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 27 , 2023, 07:39 AM