ढाई लाख में खरीदा बांग्लादेशी महिला, जबरन देह व्यापार करवाया

Wed, Jul 26 , 2023, 10:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पुलिस ने छापेमारी कर सात महिलाओं को छुड़वाया
मुंबई :
मुंबई पुलिस अपराध शाखा (crime branch) ने बांग्लादेश से अवैध तरीके से मुंबई लाकर उनसे देह व्यापार (prostitution) करवाने के मामले में छापेमारी करते हुए सात महिलाओं को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं को मुंबई लेकर ढाई लाख रुपये में बेचा जाता था और उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ग्रांट रोड़ स्थित वी पी रोड़ इलाके में छापेमारी की और एक मैनेजर दो दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंटन खाना चला रहे आरोपी ढाई लाख रुपये में महिलाओं को खरीदते थे और जबरन देह व्यापार करवाते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब देह व्यापार करनेवाली एक महिला ने उसके पास पहुंचे ग्राहक से अपनी आप बीती सुनाई। उसने इसकी जानकारी महिलाओं के लिए काम करनेवाली एक एनजीओ को दी और फिर एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद जबरन देह व्यापार कराई जा रही महिलाओं को छुड़वा लिया गया।

अपराध शाखा की दो टीमों ने की छापेमारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी की सत्यता पड़ताल कर पुलिस ने एक एस एस ब्रांच और दूसरी यूनिट की टीम बनाई। ताकि छापेमारी विफल न हो और महिलाओं को आसानी से छुड़वाया जा सके। दोनों टीमों ने अलग अलग तरीके से छापेमारी की तैयारी की और एक के बाद एक धमक पड़ी। जहां से उस महिला को भी छुड़वाया गया जिसे जबरन देह व्यापार में ढकेला गया था।

महिला ने की थी ग्राहक से शिकायत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वक ग्राहक जब उस महिला के पास गया तब उसने अपनी आपबीती ग्राहक से सुनाई। ग्राहक से हुई शिकायत के बाद मामला एनजीओ तक पहुंचा और फिर मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की खुद निगरानी की और छापेमारी की गई। डी बी मार्ग पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups