26 जुलाई की याद ताजा कर गई बुधवार की बारिश

Wed, Jul 26 , 2023, 09:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लोग घरों की ओर किया रुख, 18 साल पहले की याद ताजा हो गई
कल भी ऑरेंज एलर्ट
जुलाई महीने में अब तक बारिश के रिकार्ड टूटा  1512.7 मिमी बारिश दर्ज की गई
मुंबई।
बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे के दरम्यान शुरू हुई भारी बारिश से लोगो के जेहन में 26 जुलाई की याद ताजा कर गई। दोपहर 3 बजे के दौरान जिस तेजी से बारिश शुरू हुई यह बारिश कहीं 3 से 4 घंटे लगातार हो जाती तो मुंबई में 26 जुलाई (July 26) को होने वाला जल प्रलय की स्थिति (flood situation) पैदा हो जाती। भारी बारिश (Heavy rain) के चलते  मुंबई के निचले इलाकों अंधेरी सबवे सायन और कुर्ला जैसे इलाको में पानी भर गया था।कुर्ला स्टेशन पर रेलवे की पटरियों पर पानी भरने लगा था । बारिश का जोर ऐसी ही रहता तो लोकल सेवा पर असर पड़ने की संभावना बन गई थी लेकिन इसी बीच बारिश का जोर कम हुआ और लोगो ने राहत की सांस ली । इसके बावजूद दोपहर के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रुख कर लिए थे। जिसके चलते रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ भी हो गई थी । मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज एलर्ट (orange alert) जारी किया है ।
बुधवार को पूरे मुंबई में हुई भारी बारिश ने शहर को इस महीने में अब तक  सबसे अधिक 1512.7 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि इसके पहले जुलाई 2020 में पिछला  रिकॉर्ड 1502.6 मिमी था ।जुलाई 2005 में जब मुंबई में एक ही दिन में 944 मिमी बारिश हुई, तो उस दौरान भी पूरे महीने में 1454.4 मिमी बारिश हुई थी जो कि  इस महीने की तुलना में  कम थी।
मुंबई में बारिश का जोर दोपहर से शुरू हुआ।  सुबह के समय मौसम जरूर बना हुआ था लेकिन बारिश का जोर दोपहर से शुरू हुआ और एक समय ऐसा लगा कि इसी तरह बारिश होती रही तो 26 जुलाई 2005 की स्थिति न पैदा हो जाए।  बारिश का जोर देखकर लोग अपने घरो की ओर तेजी से रुख किया।  भारी बारिश की वजह से अंधेरी सबवे काफी समय तक यातायात के लिए बंद रहा। सायन गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, चेंबूर शैल कॉलोनी, दादर टीटी, परेल, गोवंडी, मानखुर्द, धारावी, माहिम, भांडुप, मालाड, गोरेगांव, कांदिवली, बांद्रा और अन्य निचले इलाकों में जलजमाव हुआ। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते पर्यटकों को समुद्र में जाने से रोकने के लिए मनपा  ने बीचों पर सुरक्षा रक्षक तैनात किये हैं। इस बीच गुरुवार को भी मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

12 स्थानों पर गिरे पेड़:
बुधवार को मुंबई में 12 स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी बीएमसी को मिली। शहर में 3, पूर्वी उपनगरों में 2 और पश्चिमी उपनगरों में 7 स्थानों पर पेड़ की टहनियां गिरने की घटना सामने आई। वहीं मुंबई में दो स्थानों पर मकान गिरने का कॉल डिजास्टर मैनेजमेंट को मिले। शॉर्ट सर्किट की 9 घटनाएं सामने आई। मुंबई शहर में 5,  पूर्व उपनगर में 1 और पश्चिम उपनगर में 3 घटना घटी। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ है। 

 शाम 6 बजे तक मुंबई में हुई बारिश 
शहर - 76.45 मिमी
पूर्वी उपनगर - 58.01 मिमी
पश्चिमी उपनगर - 70.43 मिमी

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups