फडणवीस-पटोले के बीच नोंक-झोंक

Wed, Jul 26 , 2023, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० नाना ने उठाया ठेके पर पुलिस भर्ती का मुद्दा
० उपमुख्यमंत्री ने कहा, आप भी आ सकते हैं ठेके पर
मुंबई।
विधानसभा में बुधवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। सदन में प्वाइंट ऑफ प्रोसीजर को लेकर चर्चा के दौरान नाना पटोले ने कहा कि सरकार ठेका पद्धति के जरिए पुलिस की भर्ती कर रही है, उसी तरह मंत्री भी ठेके पर रखे गए हैं। वे ब्रीफिंग मिलने के बाद घूमा-फिराकर उत्तर देते हैं, इससे समय अधिक लगता है, मंत्री यदि सीधे-सपाट उत्तर देंगे तो इससे समय की बचत होगी। पटोले पर जवाबी हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कोई भी मंत्री ठेके पर नहीं है। नाना को यदि ठेके पर आने की इच्छा है तो इस पर विचार किया जाएगा। ठेके पर पुलिस की भर्ती नहीं होगी, इस बारे में सदन में विस्तृत निवेदन पेश किया जाएगा।

कोल्हापुर की लक्ष्यभेदी इंग्लैंड तक पहुंच जाती है
योगेश सागर ने कहा कि सदन में उठने वाले सभी सवाल महत्वपूर्ण हैं। हम एक-एक महीने पहले सवाल देते हैं, लेकिन सवाल सूचीबद्ध नहीं होते। उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सदस्यों को रोजना औचित्य और प्वाइंट ऑफ इनफार्मेशन रखने का वक्त दिया जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रश्नकाल के एक घंटे में सवालों का दायरा सदस्य ही बढ़ाते हैं। यदि किसी सदस्य को सवाल पूछने की अनुमति नहीं मिलती तो वे उत्तेजित हो जाते हैं। ऐसे में सभी का एकमत होना जरूरी है। कोल्हापुर की लक्ष्यभेदी इंग्लैंड तक पहुंच जाती है। यदि सभी सदस्य सटीक सवाल पूछे तो प्रश्नकाल में पांच से छह सवाल हो सकते हैं।

आयुध का दुरुपयोग नहीं हो: अध्यक्ष
अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने कहा कि सदस्यों को अपने सवाल रखने का मौका मिलना चाहिए। रोजाना 40 से 50  प्वाइंट ऑफ इनफार्मेशन का मौका नहीं मिलता, लेकिन हमने दिया है। लक्ष्यभेदी को लेकर नियम है, इसकी जानकारी सदस्यों को है। पिछले अधिवेशन में 150 लक्ष्यभेदी हुई। इस अधिवेशन में रोजाना 8 से 10 लक्ष्यभेदी हो रही है। लक्ष्यभेदी पर टू द प्वाइंट सवाल और उत्तर मिले तो रोजाना 8 से 10 लक्ष्यभेदी पूरी हो सकती है। सदस्यों को जो आयुध मिले हैं, उसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। चर्चा में भास्कर जाधव, जयंत पाटिल ने भी भाग लिया।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups