विपक्ष मुख्यमंत्री को लेकर उड़ा रहा है पतंग
अजित पवार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से राज्य के मुख्यमंत्री को बदलने की जोर शोर से चर्चा चल रही है.इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) है और रहेंगे। शिंदे को बदलने की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया। सोमवार को देवेंद्र फडणवीस विधानभवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे है और आगे भी वही रहेंगे अजित पवार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा चल रही है. ऐसी चर्चा थी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जगह उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि एकनाथ शिंदे महागठबंधन सरकार (grand alliance government) के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। हम उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेंगे. बिना नाम लिए अपने सहयोगी दल राकांपा अजित पवार गुट को दो टूक सुनाते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को यह नहीं सोचना चाहिए कि मुख्यमंत्री उसकी पार्टी का होगा। अगर ऐसे ही महायुति में शामिल सभी पार्टियां ऐसी हो सोचना शुरू कर देगी तो गठबंधन कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि कल भाजपा के लोग चाहते होंगे कि उनका मुख्यमंत्री बने,राकांपा के लोग चाहते होंगे कि अजित पवार मुख्यमंत्री बने.यह कार्यकर्ताओं की भावना है जो गलत नहीं है। लेकिन, मुख्यमंत्री पद पर कोई बदलाव नहीं होगा.यह मैं स्पष्ट कर दे रहा हूँ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं और बने रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को इस बारे में पहले ही आगाह कर दिया गया था और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं कि 10, 11 और 9 तारीख को कुछ नहीं होगा. अगर कुछ हुआ तो विस्तार होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से बयान देने वाले विधायकों से कहा कि मेरा बयान कान खोलने के लिए काफी है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर विपक्ष पतंग उड़ा रहा है.
दस अगस्त तक राज्य के मुख्यमंत्री का बदलेगा चेहरा -पृथ्वीराज चव्हाण
पिछले कई दिनों से राज्य के मुख्यमंत्री बदलेंगे ऐसी चर्चा शुरू है इस बीच चर्चा को उस समय हवा मिल गई जब सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा बयान दे दिया की आगामी 10 अगस्त तक राज्य के मुख्यमंत्री का चेहरा बदल जाएगा। चव्हाण विधानभवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति में शामिल होने के पहले अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा ने आश्वासन दिया है इसलिए आने वाले दस अगस्त तक एकनाथ शिंदे की जगह कोई दूसरा मुख्यमंत्री दिखेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 24 , 2023, 08:53 AM