पहले पुनर्वसन उसके बाद शुरू होगा सड़को के चौड़ीकरण का काम

Wed, Jul 19 , 2023, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विधानपरिषद में नगरविकास मंत्री उदय सामंत की घोषणा
मुंबई।
राज्य (State) के नगरविकास मंत्री उदय सामंत (Urban Development Minister Uday Samant) ने कहा कि मुंबई विकास में बाधित लोगों को उसी परिसर में स्थांतरित करने का पूरा प्रयास सरकार करेगी। बुधवार को विधानपरिषद में शिवसेना यूबीटी के सदस्य सुनील शिंदे ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से वर्ली के गणपतराव कदम और केशवराव खाड़े मार्ग (Ganpatrao Kadam and Keshavrao Khade Marg) के चौड़ीकरण के कारण बड़ी संख्या में बेघर हो रहे लोगों का मुद्दा सदन में उठाया था जिसके जवाब में सामंत बोल रहे थे। मंत्री सामंत ने कहा कि  गणपतराव कदम मार्ग सहित तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम करीब दो साल बाद शुरू होगा। इसलिए स्थानीय लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सड़को के चौड़ीकरण में बाधित होने वाले लोगों को स्थांतरित करने के बाद ही मार्ग का काम शुरू किया जाएगा। नगरविकास मंत्री ने कहा कि  मुंबई में परियोजना से प्रभावितों के पुनर्वास के बारे में नीति तैयार करने के लिए समिति का गठन भी किया जाएगा। जिसमें मुंबई के सभी दलों के एक-एक विधायकों को शामिल किया जाएगा। सामंत ने कहा किवर्ली में गणपतराव सहीत अन्य तीन मार्गो को चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस चौड़ीकरण होने पर मार्ग की 22 इमारतों में 786 घर और दुकान मालिक प्रभावित होंगे। इन सभी प्रभावित लोगो का पहले पुनर्वसन किया जाएगा उसके बाद सड़को के चौड़ीकरण का काम शूरू किया जाएगा। इस चर्चा में विधायक सचिन अहीर, सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups