3 माह में शुरू होगी फायर ऑडिट मुहिम

Tue, Jul 18 , 2023, 06:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई के 633 अस्पतालों को नोटिस
मुंबई।
मुंबई (Mumbai) के सभी 1574 अस्पतालों में फायर ऑडिट मुहिम अगले 3 माह में शुरू की जाएगी। मुंबई के 633 अस्पतालों को आडिट नहीं करने पर नोटिस दिए गए हैं। विधानसभा में इस बात की जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने दी। वे प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
भाजपा के सुनील राऊत सहित अन्य सदस्यों के सवालों के जवाब देते हुए मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुंबई के केईएम, लोकमान्य तिलक,नायर, कूपर अस्पतालों का फायर ऑडिट हो चुका है। यह बात सही है कि ऑडिट में कहीं गलती हुई है। इसे ठीक करना जरूरी है और इसके लिए निधि की आवश्यकता है। सामंत ने कहा कि पिछले साल केईएम अस्पताल (KEM Hospital) के फायर ऑडिट पर 2 करोड़ 75 लाख, लोकमान्य तिलक अस्पताल एक करोड़, नायर अस्पताल पर 50 लाख, कूपर पर 40 लाख और अन्य 16 अस्पतालों पर कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। कई जगहों पर त्रुटि पाई गई है और उसे पूरा करने के लिए सरकार से निधि मांगी गई है। निधि मिलने पर फायर ऑडिट में रहने वाली त्रुटि को दूर किया जाएगा।
अमित देशमुख ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि फायर ऑडिट जैसी चीजों के लिए आर्थिक प्रावधान नहीं किए जाते। भविष्य में इसके लिए सभी आर्थिक प्रावधान किए जाएं। मंत्री सामंत ने कहा कि फायर ऑडिट के जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन्हें मान्यता देकर निधि उपलब्ध कराई जाएगी। चर्चा में अतुल भातखलकर, सुनील प्रभु, अमीन पटेल, राम कदम आदि ने भाग लिया। सभी अस्पतालों में फायर ऑडिट महाराष्ट्र आग प्रतिबंधक व जीव संरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के अनुसार मान्यता प्राप्त लाइसेंस धारकों, महाराष्ट्र अग्निशमन सेवा से मान्यता प्राप्त ऑडिटर के द्वारा की जाती है। इसकी जांच मुंबई अग्निशमन दल के मार्फत की जाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups