मुंबई -गोवा महामार्ग का मंत्री चव्हाण ने किया निरीक्षण
मुंबई। राज्य के लोक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) ने शुक्रवार को मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान पलस्पे फाटा, वाखण , इंदापुर-कासु सड़कों और घाट के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस चव्हाण ने कहा कि पनवेल से इंदापुर मार्ग का पहला चरण गणेशोत्सव से पहले पूरा हो जाएगा जबकि पूरा मुंबई-गोवा राजमार्ग दिसंबर 2023 के अंत तक सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा। रवींद्र चव्हाण ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि उक्त सड़क के निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाये और इस राजमार्ग को समय पर पूरा किया जाये.शुक्रवार को सुबह लोक निर्माण मंत्री सीधे पनवेल पहुंचे जहाँ से उन्होंने मुंबई -गोवा महामार्ग का निरीक्षण दौरा शुरू किया इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री चव्हाण ने कहा कि राज्य में शिंदे फडणवीस सरकार (Shinde Fadnavis Govt.) के जरिए पिछले एक साल से रुके हुए विकास कार्य शुरू हो रहे हैं. केंद्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के माध्यम से जनता को न्याय मिल रहा है। कई सालों से मुंबई-गोवा हाईवे का काम बंद पड़ा हुआ था राज्य में शिंदे -फडणवीस सरकार आने के बाद दोबारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.रविंद्र चव्हाण ने कहा कि हमारा प्रयास हैं कि सिंगल लेन हर हाल में गणपति से पहले पूरा हो जाए और हमें यकीन है कि यह सिंगल लेन गणपति से पहले 100 प्रतिशत पूरा हो जाएगा। साथ ही सरकार ने दूसरी लेन को दिसंबर तक पूरा करने का निर्णय लिया है. मंत्री चव्हाण ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि सरकार बहुत अलग तरीके से सभी प्रयास करके इस सड़क को पूरा करने की कोशिश कर रही है। चव्हाण ने कहा कि बारिश में गणपति से पहले इस सिंगल लेन को शुरू किया जाए, इसके लिए नेशनल हाईवे के सभी अधिकारियों, ठेकेदारों की बैठक हुई। हर कोई यह देखने की कोशिश कर रहा है कि नई तकनीक की मदद से क्या किया जा सकता है, मंत्री चव्हाण ने कहा कि एक सुव्यवस्थित सिंगल लेन बनाने की दृष्टि से अस्थायी प्रयास किए जाएंगे और सिंगल लेन गणपति से पहले शुरू हो जाएगी। पहले चरण में पनवेल और इंदापुर के बीच मुंबई गोवा राजमार्ग की 42 किमी की पहली सिंगल लेन अच्छी स्थिति में है। 12 किमी में सिंगल लेन की व्हाइट टॉपिंग की गई है। ठेकेदार और अधिकारी भरोसा दे रहे हैं कि गणपति से पहले बाकी काम भी पूरा कर लिया जाएगा.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 14 , 2023, 10:23 AM