डिजिटल होर्डिंग से खिलेगी मुंबई की सुंदरता 

Fri, Jul 14 , 2023, 06:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रंग बिरंगी और सुंदर दिखेगी मुंबई 
मुंबई। 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर मनपा प्रशासन डिजिटल होर्डिंग ( digital billboard) पर जोर दिया है।  मनपा प्रशासन ने मुंबई सौंदर्यीकरण कार्यक्रम के तहत  50 नॉन डिजिटल होर्डिंग्स को डिजिटल होर्डिंग्स में बदल दिया है। मुंबई में कुल 1045 गैर डिजिटल अधिकृत होर्डिंग्स हैं।जिन्हे मनपा अगले छह महीने में पूरी तरह बदल देने की जानकारी मनपा उपायुक्त संजोग कबरे ने दी।  
बता दे कि मुंबई में लगी होर्डिंगों पर कपडे अथवा प्लास्टिक के नियॉन साइन बोर्ड की होर्डिंग लगाकर विज्ञापन किया जाता है जो की मुंबई जैसे अंतरराष्ट्रीय शहर के लिए बदरूप करने वाले माने जाते थे।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई शहर को सौंदर्य बनाने पर जोर दिया और मनपा को सौन्दरीयकरण पर  खर्च करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 1700 करोड़ रुपए देने का निर्देश दिया गया। मनपा इसके तहत 500 स्थानों पर सौदंरीयकरण का काम करेगी।500 स्थानों पर 16 प्रकार के काम किया जाना था।जिसमे एक डिजिटल होर्डिंग भी किया जाना था। पहले एक  होर्डिंग पर एक बार में। मात्र एक विज्ञापन होता था।डिजिटल होर्डिंग लगाने पर एक साथ 6 प्रकार के विज्ञापन किए जाने लगे है। मनपा ने डिजिटल होर्डिंग को बढ़ावा देने के लिए होर्डिंग के शुल्क में भी कटौती कर दी ।मनपा पहले  डिजिटल होर्डिंग्स के लिए 2,57,000 रुपये और नॉन डिजिटल होर्डिंग्स के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करती थी जिसमे बदलाव कर  मनपा ने  दोनों की  दरें एक समान कर दी ।  नवंबर 2022 में मुंबई में 10 डिजिटल होर्डिंग्स थी जिसमे अब यह संख्या बढ़ाकर  50 तक पहुंच दी है। उप नगर आयुक्त संजोग काबरे ने कहा, "गैर डिजिटल होर्डिंग को डिजिटल होर्डिंग में परिवर्तित करना मनपा  की जरूरत है और डिजिटल होर्डिंग्स का रखरखाव और संचालन लागत महंगी है, इसलिए हमने रियायत दी जा रही है।  डिजिटल होर्डिंग शहर की सुंदरता बढ़ा रहा है और कम समय में कई विज्ञापन भी प्रदर्शित करता है। यदि आप एक गैर-डिजिटल होर्डिंग प्रदर्शित करते हैं तो दूसरी कंपनी को अपना विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए लगभग 15 दिनों का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन डिजिटल होर्डिंग में समय का अंतर होता है। एक विज्ञापन कुछ सेकंड के लिए होता है। एक डिजिटल होर्डिंग पर एक दिन में छह विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups