अजित पवार वित्त, भुजबल खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री

Fri, Jul 14 , 2023, 05:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 राकांपा के मंत्रियों को मिले विभाग
0 कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
मुंबई।
आखिरकार 12 दिनों के बाद सरकार में शामिल हुए अजित पवार (Ajit Pawar) गुट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया। भाजपा और शिवसेना के कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त विभाग (finance department) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि छगन भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति और ग्राहक संरक्षण विभाग दिया गया है। दिलीप वलसे पाटिल को सहकारिता और धनंजय मुंडे को कृषि मंत्री बनाया गया है। इस तरह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलाकर कैबिनेट के सदस्यों की संख्या 29 हो गई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के पास सामान्य प्रशासन, नगर विकास, सूचना और तकनीकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण, खनिज कर्म और ऐसे विभाग हैं जिनका वितरण मंत्रियों को नहीं किया गया।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास गृह, विधि व न्याय, जलसंपदा, ऊर्जा और राज शिष्टाचार विभाग हैं। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को वित्त और नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य 26 मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं

  • छगन भुजबल: खाद्य और नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण
  • दिलीप वलसे-पाटिल: सहकार
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल: राजस्व, पशुसंवर्धन और दुग्ध व्यवसाय विकास
  • सुधीर मुनगंटीवार: वन, सांस्कृतिक कार्य, व मत्स्य व्यवसाय
  • हसन मुश्रीफ:  चिकित्सा शिक्षा और विशेष सहायता
  • चंद्रकांत पाटिल: उच्च व तकनीक शिक्षा, वस्त्रोद्योग और संसदीय कार्य
  • विजयकुमार गावित: आदिवासी विकास
  • गिरीश महाजन: ग्राम विकास और पंचायत राज, पर्यटन
  • गुलाबराव पाटिल: जलापूर्ति व स्वच्छता
  • दादाजी दगडू भुसे: सार्वजनिक लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम)
  • संजय राठोड: मृदा व जलसंधारण
  • धनंजय मुंडे: कृषि
  • सुरेश खाडे: कामगार
  • संदीपान भुमरे: रोजगार गांरटी योजना व फलोत्पादन
  • उदय सामंत: उद्योग
  • तानाजी सावंत: सार्वजनिक  स्वास्थ्य व  कुटुंब कल्याण
  • रवींद्र चव्हाण : सार्वजनिक लोकनिर्माण (सार्वजनिक उपक्रम को छोडकर)
  • अब्दुल सत्तार: अल्पसंख्यक विकास व विपणन
  • दीपक केसरकर: शालेय शिक्षण व  मराठी भाषा
  • धर्मरावबाबा आत्राम: अन्न व औषध प्रशासन
  • अतुल सावे: गृहनिर्माण, अन्य पिछड़ा व बहुजन कल्याण
  • शंभुराज देसाई: राज्य उत्पादन शुल्क
  • आदिती तटकरे: महिला व बालविकास
  • संजय बनसोडे: क्रीडा व युवक कल्याण, बंदरगाह
  • मंगलप्रभात लोढा: कौशल्य विकास, उद्योजकता व नाविन्यता
  • अनिल पाटिल: मदद पुनर्वसन, आपत्ती व्यवस्थापन

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups