ठाणे में उद्धव ठाकरे का उत्तर भारतीय सम्मेलन

Fri, Jul 14 , 2023, 05:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हिंदी भाषी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ में होगा कार्यक्रम
मुंबई।
शिवसेना गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गढ़ ठाणे के गडकरी रंगायतन में उत्तर भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ठाकरे ने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत की है। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर सम्मेलन और विभाग स्तर पर बैठकों की शुरुआत भी की है।
आने वाले समय में राज्य में महानगर पालिका के चुनाव होंगे। इन चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला मुंबई और ठाणे महानगरपालिका में होने की संभावना है। सभी दल अपनी तरफ से चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। फरवरी माह में भी गोरेगांव में उद्धव ठाकरे ने इसी प्रकार का उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके बाद अब 22 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ ठाणे में उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे इसके पहले जैन और गुजराती समाज को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
ठाणे महानगरपालिका चुनाव (Thane Municipal Corporation Election) को देखते हुए मराठी सहित उत्तर भारतीय मतदाताओं तक पहुंचने के दृष्टिकोण से उत्तर भारतीय सम्मेलन खासा महत्वपूर्ण होगा। उद्धव ठाकरे ने पिछले सप्ताह अपने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत विदर्भ से की थी।
मुंबई सहित ठाणे में उत्तर भारतीयों की बड़ी आबादी निवास करती हैं। कई सीटों पर उत्तर भारतीय वोटरों के मत निर्णायक साबित होते हैं। इसी दृष्टिकोण से सभी दल उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups