रिकवरी एजेंट ने महिला का मॉर्फ फोटो किया सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, Jul 14 , 2023, 05:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मेघवाड़ी पुलिस ने एक 31 वर्षीय महिला की मॉर्फ्ड तस्वीरें (morphed photos) प्रसारित करने के लिए एक लोन ऐप से जुड़े अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला को ईएमआई भरने के लिए पैसे की जरूरत थी। इसलिए उसने लोन एप्लिकेशन डाउनलोड कर उसमें अपना डिटेल्स भर दिया था। लेकिन बाद में लोन न लेने का ख्याल आया और फिर उसने एप्लिकेशन डिलीट कर दिया। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसने ऐप से लोन नहीं लिया था लेकिन इसे अनइंस्टॉल करने से पहले उसने इसमें अपनी सारी निजी जानकारी भर दी थी।
पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक महिला ने 3 जुलाई को पॉकेट कैश ऐप डाउनलोड किया था। उसने लिया हुआ मोबाइल के ईएमआई का भुगतान करने के लिए उसे पैसे कम पड़ रहे थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अपने पैन सहित विवरण भरने और ऐप को सभी अनुमतियां देने के बाद, उसे यह संदिग्ध लगा और उसने इसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दिया। इसके बावजूद, उसने कहा कि अगले दिन ऐप द्वारा उनके खाते में 3000 रुपये के लगभग की राशि दिए गए अकाउंट डिटेल्स में डाल दी गई।

रिकवरी एजेंट करने लगे वसूली के लिए फोन
एक हफ्ते बाद, उसे ऐप के रिकवरी एजेंटों महिला को फोन कर दिए गए तीन हजार रुपये के बदले पांच हजार रुपये मांगने लगे। जिसमें ब्याज भी शामिल था। रिकवरी एजेंट ने पहले महिला को व्हाट्सएप पर भेजे गए एक लिंक के माध्यम से राशि का भुगतान करने के लिए कहा। तभी महिला ने उसे मना कर दिया और कहा कि उसने कर्ज लिया ही नहीं है। शिकायत में महिला ने बताया कि पैसे गलती से अकाउंट में ट्रांसफर हो गया होगा। 

पैसा देने से इनकार करने पर धमकी
मेघवाड़ी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पैसे देने से इनकार के बाद एजेंट ने महिला को धमकाना शुरू किया। महिला ने बताया कि फोन करनेवाले एजेंट ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि वह उसे टैग करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर करेगा। जिसमें लिखेगा कि वह इतनी गरीब है कि उसे अपने मां का इलाज करने के लिए पैसे नहीं है। उसे पैसों की जरूरत भी है।

महिला का मॉर्फ फोटो सोशल मीडिया पर
महिला ने जब पहली धमकी को नजरअंदाज किया तब आरोपियों ने महिला का मॉर्फ फोटो सोशल मीडिया पर महिला के संपर्क वाले ग्यारह से बारह लोगों को भेजा गया। जिसके बाद यह जानकारी महिला को मिली और वह पुलिस स्टेशन पहुंच गई। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups