निवेश के लिए महाराष्ट्र सबसे प्राथमिकता वाला राज्य
मुंबई। ब्रिटेन (Britain) के उप उच्चायुक्त हरजिंदर कांग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से सदिच्छा मुलाकात की। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि राज्य में पर्यावरण, कृषि, मूलभूत सुविधा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि क्षेत्र में निवेश के लिए बड़ा अवसर है। सीधे विदेशी निवेश में महाराष्ट्र देश का पहले क्रमांक का राज्य है। कांग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में जॉन निकेल, सचिन निकारगे का समावेश था।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पिछले कई दशकों से महाराष्ट्र और ब्रिटेन (Maharashtra and UK) के बीच वाणिज्यिक संबंध है। ब्रिटेन भारत का बड़ा निवेशक है और उसकी कई कंपनियां महाराष्ट्र में हैं। निवेश के लिए महाराष्ट्र सर्वाधिक पसंदीदा राज्य है। पर्यावरण, उत्पादन, कृषि, मूलभूत सुविधा, स्वास्थ्य सेवा, अक्षय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पर्यटन, औषधि निर्माण और शिक्षा इन क्षेत्रों में अवसर होने की बात मुख्यमंत्री ने कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के पास वैश्विक स्तर की प्रगतिशील तकनीक है। महाराष्ट्र में सड़क, बेहतर मूलभूत सुविधा और कुशल मनुष्य बल है। सकल राष्ट्रीय आय में राज्य का सबसे बड़ा योगदान है और सीधे विदेशी निवेश में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है।
महाराष्ट्र में शिवराज्याभिषेक दिन का 350वां वर्ष महोत्सव मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के वस्तु संग्रहालय में रखी गई जगदंबा तलवार और बाघनखे महाराष्ट्र में वापस लाने के लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग प्रयास कर रहा है। इस संबंध में सहयोग करने का आश्वासन इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, विकास आयुक्त दीपेंद्र सिंह कुशवाह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 13 , 2023, 06:19 AM