1 लाख 20 हजार लोगो ने भरा अनामत रकम
मुंबई। म्हाडा (MHADA) के मुंबई हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड (Mumbai Housing and Area Development Board) द्वारा 4082 घरो की निकाली गई लॉटरी में मंगलवार को आखिरी दिन तक 1,45,849 लोगो ने घरों के लिए आवेदन किया। जिनमें से अब तक 1,19,278 आवेदकों ने अनामत रकम भी बाहर दी है। अनामत रकम भरने की अभी और एक दिन शेष है।
बता दे की म्हाडा ने मुंबई मंडल में निकाले 4082 घरो की लॉटरी में दो बार आवेदन करने की तारीख बढ़ाई। दूसरी बार मात्र एक दिन के लिए ही तारीख बढ़ाई गई थी जिसकी मंगलवार आखिरी दिन था। म्हाडा ने लॉटरी के लिए भले ही आवेदन करने के लिए शाम 6 बजे तक आखिरी समय रखा था लेकिन अनामत रकम भरने की अंतिम तारीख 12 जुलाई, 2023 की रात 12 बजे तक रहेगी। म्हाडा के घरो को
लेकर भरी गई लॉटरी में 24 जुलाई को अंतिम सूची म्हाडा की वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। मुंबई में विभिन्न आवास परियोजनाओं के तहत 4082 घरों के लिए 22 मई को लॉटरी निकाली गई थी । लॉटरी में निम्न आय वर्ग में पहाड़ी गोरेगांव पश्चिम में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर है इसी तरह विक्रोली के एंटोप हिल और कन्नमवार नगर के घर शामिल हैं। अल्प उत्पन्न ग्रुप में पहाडी गोरेगाव, लोकमान्य नगर दादर, अँटॉप हिल वडाळा, सिद्धार्थनगर - गोरेगाव पश्चिम, डीएन नगर -अंधेरी, पंत नगर -घाटकोपर, कन्नमवार नगर विक्रोळी, चारकोप कांदिवली, महावीर नगर कांदिवली, मागाठाणे बोरिवली, गव्हाणपाडा मुलुंड, पीएमजीपी मानखुर्द, मालवणी मालाड आदि स्थानों पर घर उपलब्ध है। इसी तरह उन्नतनगर गोरेगाव पश्चिम, महावीर नगर कांदिवली, जुहू, अंधेरी पश्चिम, अंधेरी पूर्व, सहकार नगर चेंबुर, लोकमान्य नगर दादर, अँटॉप हिल वडाळा, भायखळा, टिळकनगर चेंबुर, चांदिवली पवई, गायकवाड नगर मालाड, प्रतीक्षा नगर सायन, चारकोप कांदिवली इन स्थानों पर मध्यम उत्पन्न ग्रुप के लिए घर उपलब्ध है। हाई उत्पन्न में जुहू - अंधेरी पश्चिम, वडाळा पश्चिम, ताडदेव, लोअर परळ, शिंपोली कांदिवली, तुंगा पवई, चारकोप कांदिवली, सायन पूर्व इन स्थानों पर घर उपलब्ध है। 11 जुलाई की शाम तक आय वर्ग के अनुसार आवेदन इस तरह प्राप्त हुए है। अत्यल्प उत्पन्न ग्रुप में 843 फ्लैटों के लिए 35,231 आवेदन, अल्प उत्पन्न ग्रुप में 1034 फ्लैटों के लिए 73,414 आवेदन, मध्यम उत्पन्न ग्रुप में 138 घरो के लिए 10,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मध्यम वर्ग में 120 फ्लैट के लिए 2928 आवेदकों ने आवेदन किया है. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (prime minister housing scheme) के तहत 1947 फ्लैटों के लिए 23776 आवेदन प्राप्त हुए हैं.घरो के लिए आवेदन करने वाले लोगो द्वारा अपने सपनो का घर पाने के लिए आस लगाए लोगो की लॉटरी बांद्रा पश्चिम स्थित रंगशारदा थिएटर में किया जाएगा। म्हाडा जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है कि लॉटरी की तारीख और समय की घोषणा जल्द किए जाने की जानकारी दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 11 , 2023, 08:17 AM