मुंबई : वकोला पुलिस ने प्रीमियम स्पा सर्विस (premium spa service) देने के नाम पर लॉज में बुलाकर कनपटि पर पिस्तौल (pistol on temple) रखकर लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक पहले स्पा पार्लर में काम करता था। उंसके पास ग्राहकों के नंबर थे, वह स्पा पार्लर बैंड होने के बाद वह बेरोजगार हो गया था। अब पैसे कमाने के लिए उसने लूटपाट की योजना बनानी शुरू की।
पुलिस को शुक्रवार सुबह गिरोह के कार्यरत होने के बारे में शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति से 95,000 रुपये की उगाही की गई थी। पुलिस ने नीलेश सरोज (24), विशाल सिंह (20), आदित्य सरोज (19), सुरेश सरोज (21), कुलदीप सिंह (28), सुरेश विश्वकर्मा (46) और सपोनकुमार सीट (38) को गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए होटल परिसर मेम छापेमारी की गई।
आरोपी करता था स्पा पार्लर में काम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीलेश एक स्पा में काम करता था, जो कुछ साल पहले बंद हो गया। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव वापस चला गया। जहां उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई जो, मुंबई में नौकरी ढूंढने के लिए उसकी मदद मांगते थे। इस साल की शुरुआत में वह वापस आया और नौकरी की तलाश मवन जुट गया। नौकरी के बारे में वह अपने दोस्त कुलदीप से बात की थी। जिसमें वह असफल रहा और फिर शुरू कफ दी लूटपाट की घटना।
नीलेश ने पुराने कॉन्टेक्ट का किया इस्तेमाल
पुलिस ने कहा कि नौकरी पाने में असफल होने पर, दोनों लोगों ने स्पा से क्लाइंट डेटाबेस का उपयोग करने की योजना बनाई जो नीलेश के पास मौजूद था। दोनों ने उस लॉज में काम करने वाले सुरेश और सपोनकुमार की मदद ली। जिसके बाद वहां से जबरन वसूली की शुरुवात हुई। एक अधिकारी ने बताया कि लॉज के कर्मचारी होने के नाते, उनकी भूमिका यह सुनिश्चित करना था कि मालिक सहित किसी को भी ऑपरेशन के बारे में पता न चले। इस बीच, कुलदीप और नीलेश ने चीजों को आसान बनाने के लिए लॉज में एक कमरा बुक कर लिया।
गांव से बुलाया बेरोजगारों को
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह की पहली वसूली में सफल होने के बाद, उन्होंने इसमें मदद करने के लिए नीलेश के गांव के तीन युवकों को बुलाया। वे लॉज के एक कमरे का उपयोग बंद पड़े स्पा में पूर्व ग्राहकों को बुलाकर उनसे उगाही करने के लिए कर रहे थे। एक बार जब ग्राहक सहमत हो जाता है और उक्त कमरे में आता है, तो नीलेश, कुलदीप और अन्य तीन लोग उसके पीछे का दरवाजा बंद कर देते हैं, उसके सिर पर बंदूक रख कर उनके पास मौजूद सारे समान छीन लेते थे। सभी सात लोगों पर धारा 397, 395 (डकैती) और 386 और भारतीय शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 08 , 2023, 09:52 AM