पहले आओ पहले प्रवेश' के आधार पर होगा ऑनलाइन पंजीकरण
स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग नागरिकों को 50 प्रतिशत छूट
महिलाओं को भी 25% की छूट
मुंबई। मनपा प्रशासन मुंबई के लोगो का स्वास्थ्य को लेकर विशेष ख्याल रख रही है। नागरिको को योगा (Yoga) से लेकर जॉगिग (jogging) करने के लिए अच्छे गार्डेन की सुविधा के साथ साथ अब स्विमिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। मनपा का मानना है कि 'तैराकी' एक प्रकार का खेल है, उसी प्रकार यह व्यायाम का भी एक अच्छा रूप है। मनपा के 6 स्विमिंग पुलों में एक और संख्या जुड़ जाएगी। मनपा का वडाला में नया स्विमिंग पुल 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया जा रहा है।
मनपा प्रशासन ने वडाला स्थित फायर स्टेशन में बंद पड़ा स्विमिंग पुल का पुनर्निर्माण किया है. यह स्विमिंग पुल पहले सिर्फ फायर के जवानों के लिए आरक्षित था। मनपा प्रशासन अब इस स्विमिंग पुल का पुनर्निर्माण के बाद आम नागरिकों के लिए भी खोलने का निर्देश मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) और अतिरिक्त आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अश्विनी भिड़े ने दिया। मनपा उपायुक्त किशोर गांधी ने बताया है कि कुछ साल पहले बनाया गया यह स्विमिंग पुल पहले केवल फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आरक्षित था। यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त 2023 से मुंबई के आम जनता के लिए भी खोला जा रहा है और इसके लिए ऑनलाइन सदस्यता और पंजीकरण अब शुरू हो गया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया https://swimmingpool.mcgm.gov.in पर उपलब्ध है। यह प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ, पहले प्राथमिकता" के आधार पर है।
स्विमिंग पुल की खूबियां
• स्विमिंग पुल का आकार 25 मीटर × 15 मीटर है।
• स्विमिंग पुल की गहराई ऊपर की तरफ 1 मीटर है और दूसरी तरफ अधिकतम गहराई 2.9 मीटर है।
• स्विमिंग पुल की जल धारण क्षमता 7 लाख लीटर है.
• स्विमिंग पुल में जल शुद्धिकरण के लिए अत्याधुनिक ओजोन संयंत्र है।
• स्विमिंग पुल में तैराकी करने से पहले और तैराकी के बाद सदस्यों के लिए स्नान करने के लिए 14 बाथरूम हैं। इनमें से 7 महिलाओं के लिए और 7 पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 6 शौचालय हैं, पुरुषों और महिलाओं के लिए 3-3 है
• स्विमिंग पुल में वार्षिक सदस्यता के लिए 2 हजार नागरिक पंजीकरण करा सकेंगे। जबकि त्रैमासिक एवं महिला विशेष बैच की सदस्यता क्षमता 300-300 है।
• सामान्य वर्ग के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क 8 हजार 410 रुपये है.. त्रैमासिक सदस्यता शुल्क 2 हजार 350 रुपये है। स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग नागरिकों, मनपा कर्मचारियों, सेवानिवृत्त मनपा कर्मचारियों और नगरसेवकों को शुल्क में 50% की छूट है।
• स्विमिंग पुल में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक महिलाओं के लिए एक विशेष बैच होगा और जो महिलाएं इस बैच में शामिल होना चाहती हैं उन्हें वार्षिक सदस्यता शुल्क पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 08 , 2023, 09:36 AM