आठ सदस्यीय अध्ययन समूह का गठन
मुंबई। महाराष्ट्र ने गुजरात की तर्ज पर साइंस सिटी (Science City) बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय अध्ययन समूह बनाया गया है। गुजरात ने आम लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के मकसद से अहमदाबाद में 107 हेक्टेयर क्षेत्रफल में साइंस सिटी का निर्माण किया है।
राज्य सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शासनादेश में साइंस सिटी निर्माण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय अध्ययन समूह गठित करने की बात कही गई है। यह समूह गुजरात साइंस सिटी का मुआयना कर राज्य में साइंस सिटी के निर्माण को लेकर एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। शासनादेश में कहा गया कि पश्चिम परिषद स्थायी समिति की बैठक 15 अप्रैल को गांधीनगर में हुई थी। इस बैठक में उत्कृष्ट कार्य पद्धति को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। साथ ही गुजरात साइंस सिटी को लेकर भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इस साइंस सिटी में विज्ञान को लेकर आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अलग-अलग सामग्री रखी गई है, तथा अन्य उपकरण विकसित किए गए हैं। इसमें देश भर के विज्ञान संस्थानों ने सहयोग किया है। राज्य सरकार गुजरात की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी साइंस सिटी का निर्माण करना चाहती है। इसके लिए आठ सदस्यीय अध्ययन समूह बनाया गया है।
ऐसी है गुजरात की साइंस सिटी
गुजरात साइंस सिटी (Gujarat Science City) में एक्वाटिक गैलरी, रोबोटिक गैलरी और नेचर पार्क आम लोगों सहित छात्रों के आकर्षण का केंद्र हैं। एक्वाटिक गैलरी आधुनिक साधनों से सुसज्जित है। यह देश का सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इसे देखकर लोग समुद्री दुनिया का आभास करने लगते हैं। एक्वेरियम में अलग-अलग 68 टैंक हैं, इनमें शार्क समेत विविध प्रजातियों की मछली देखी जा सकती हैं। यहां 5डी थिएटर भी है। नेचर पार्क में पेड़ पौधों की 380 किस्में हैं। इसके अलावा यहां रोबोटिक्स गैलरी, एम्फीथिएटर, एनर्जी पार्क, हॉल ऑफ साइंस, हॉल ऑफ स्पेस, एलईडी स्क्रीन, आईमैक्स 3डी भी आकर्षण का केंद्र है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 08 , 2023, 09:25 AM