मनपा खरीदेगी इलेक्ट्रिक स्वीपर मशीन
मुंबई : मनपा प्रशासन सड़को की सफाई के लिए अधिक रूप से मशीन का उपयोग करने की ओर कदम उठा रही है। मनपा ने यह कदम पर्यावरण की समस्या से मुक्ति और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव रोकने के लिए यह कदम उठा रही है। मनपा सड़कों की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक स्वीपर मशीन (sweeper machine) खरीदेगी जो सड़कों की सफाई करेगी। इलेक्ट्रिक स्वीपर मशीन की खरीदी पर 52 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्वीपर मशीन का उपयोग पूर्व उपनगर में और पश्चिम उपनगर में किया जाएगा।
मनपा (BMC) घन कचरा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोग सड़कों पर सुबह शाम महिलाओं और पुरुषों को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं। आने वाले वर्षों में यह काम इलेक्ट्रिक स्वीपर मशीन करती दिखाई देगी जिससे लोगो सफाई कर्मियों की सेहत को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा । मुंबई में धीरे धीरे मनपा ई स्वीपर मशीन का इस्तेमाल बढ़ा रही है। मनपा जल्द ही मुंबई और पूर्व उपनगर के लिए 4 और पश्चिम उपनगर के लिए 5 आई स्वीपर मशीन खरीदेगी। शहर और उपनगर के लिए खरीदी जाने वाली मशीन पर 23 करोड़ रूपये खर्च होगा। वहीं पश्चिम उपनगर के लिए खरीदी जानेवाली 5 ई स्वीपर मशीन पर 29 करोड़ रूपये खर्च होंगे। मनपा घनकाचरा विभाग को यह मशीन खरीदने के लिए 15 वें वित्त आयोग ने राशि उपलब्ध कराई है। इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से कार्बन गैस उत्सर्जन भी कम होगा। इससे एयर क्वालिटी में भी सुधार आएगा। सड़कों के धूल साफ करने वालों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मनपा आधुनिक आई स्वीपर मशीन के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। ई स्वीपर मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होगी। एक मशीन एक दिन में करीब 30 किमी लंबी सड़क की सफाई करेगी। इसमें सड़क के साथ फुटपाथ और जेब्रा सर्कल भी शामिल होगा। इस मशीन को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को इसके परिचालन और देखभाल की जिम्मेदारी अगले चार साल तक उठानी होगी। बारिश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन आठ घंटा यह मशीन सफाई का काम करेगी। स्वीपिंग मशीन अति सूक्ष्म कणों को भी वैक्यूम के जरिए सड़क से उठा लेगी। मशीन की ध्वनि लगभग 80 डेसिबल है, जो इस स्तर की अन्य मशीनों से काफी कम है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 08 , 2023, 08:44 AM