मुंबई और उपनगरों में रुक रुक कर होती रही बारिश

Fri, Jul 07 , 2023, 09:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल
मुंबई -
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में बारिश (rain in mumbai) का जोर बना हुआ था। मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों से मुंबई में एलर्ट दिया लेकिन बारिश का जोर उतना कम रहा। बारिश का जोर कुछ हद तक उपनगर में जरूर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह से ही रुक रुक कर हुई बारिश से मुंबई वासियों को कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन बारिश रुकने के कारण उमस जरूर झेलना पड़ रहा था। कांदिवली में एक हादसा हुआ जहां पेड़ गिरने (tree falling) से एक शख्स घायल हो गया. दोपहर को  समुद्र में इस मानसून में उठने वाली लहरों में साढ़े चार फीट से ऊंची लहरों का भी दिन था लेकिन इस दौरान बारिश नहीं होने से पानी भरने की कोई परेशानी नहीं हुई।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है.मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी  मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी. मनपा मानसूनी तैयारी से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी राखी  थे क्योंकि दोपहर 3 बजे समुद्र में 4.69 मीटर ऊंची लहरें उठने से इसी दौरान बारिश होने पर जल जमाव होने की संभावना बढ़ जाती। मुंबई और उपनगरों में सुबह के समय भारी बारिश (Heavy rain) शुरू हो गई और हवा के साथ हुई बारिश से थोड़ा जरूर परेशानी हुई लेकिन दोपहर को मौसम में गर्मी महसूस की गई।

इस तरह हुई बारिश
शहर - 12.46 मिमी
पूर्वी उपनगर - 33.02 मिमी
पश्चिमी उपनगर - 26.04 मिमी

12 स्थानों पर गिरे पेड़-
शुक्रवार को मुंबई में पेड़ और डाली गिरने की 12 घटनाएं सामने आई। वहीं 3 घर और दीवार गिरने की कॉल बीएमसी को आई। शॉर्ट सर्किट की कुल 5 घटना घटी।

कांदिवली में ऑटो रिक्शा पर गिरा पेड़, 1 व्यक्ति जख्मी
बारिश के दौरान मुंबई में पेड़ गिरने और उसकी चपेट में आने से लोगों के घायल होने का सिलसिला जारी है। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार शुक्रवार को सुबह एक ऑटो रिक्शे पर पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम मंगेश सुर्वे है।फायर ब्रिगेड के अनुसार कांदिवली पश्चिम के ईरानवाडी एरिया में शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे के आसपास पेड़ गिर गया। पेड़ ऑटो रिक्शे पर गिरा जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पास में खड़े मंगेश सुर्वे भी घायल हो गया। घायल सुर्वे को इलाज के लिए तत्काल शताब्दी अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups