कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूरे राज्य में आंदोलन

Fri, Jul 07 , 2023, 08:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० राहुल गांधी के मामले को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: पटोले
मुंबई।
गुजरात हाई कोर्ट द्वारा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे राज्य में आक्रामक तरीके से सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ठाणे में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। पटोले (Patole) ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ जानबूझकर राजनीतिक द्वेष की वजह से झूठी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गई है। राहुल गांधी ने किसी समुदाय का अपमान नहीं किया है, लेकिन भाजपा ओछी राजनीति के जरिए राहुल गांधी को तंग करने की कोशिश कर रही है। देश में कानून सभी के लिए बराबर है और कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पटोले ने कहा कि मैं सीधे तौर पर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन एक बात तय है कि राजनीतिक द्वेष के कारण राहुल गांधी की आवाज को दबाया जा रहा है। पटोले ने कहा कि राहुल गांधी की याचिका को गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। 

विलेपार्ले में नसीम खान के नेतृत्व में आंदोलन
उधर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान (naseem khan) के नेतृत्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर विले पार्ले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने सड़क रोको आंदोलन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। इस मौके पर उत्तर मध्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश अमीन, मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीशा बागुल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। नसीम खान ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती है और उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। लेकिन राहुल गांधी इस तरह की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। मुंबई के दहिसर इलाके में पूर्व मंत्री असलम शेख (Aslam Shaikh) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके  राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

चेंबूर में वर्षा गायकवाड ने किया आंदोलन का नेतृत्व
इधर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) के नेतृत्व में चेंबूर नाका स्थित लोकशाहीर अन्ना भाऊ साठे की प्रतिमा के पास आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुंबई में मुंबई कांग्रेस द्वारा सभी छह जिलों में आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में मुंबई कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, जैसे की कालू बुधेलिया, क्लाइव डायस, जगदीश अमीन, अब्राहम रॉय मणि, हुकुम राज मेहता और प्रमोद मांद्रेकर ने भाग लिया और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आंदोलन में हुए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups