सड़को की खस्ता होने पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
मुंबई : मानसून शुरू होते ही मुंबई की सड़को पर गढ्ढों (potholes) नजर आने लगे है। हद तो तब होती दिखाई दे रही है जब सांताक्रूज चेंबूर (Santacruz Chembur) को जोड़ने के लिए अभी हाल ही में बने ब्रिज पर गढ्ढो की भरमार दिखाई देने लगी। वहान चालकों का बुरा हाल हो रहा है। मनपा प्रशासन ने सड़को पर बनने वाले गढ़ढो को भरने के लिए भी करोडो का ठेका दिया है। बावजूद इसके मुंबई में सड़कों पर गड्ढे की शिकायत कम नहीं हो रही है। बारिश शुरू होते ही मुंबई की विभिन्न सड़कों पर लगभग 190 गड्ढों की शिकायत आई है। गड्ढों की आ रही शिकायत के बाद मनपा का विजिलेंस विभाग (vigilance team) ने इस पर नजर रखने का फैसला किया है। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि गड्ढों को कैसे भरा जा रहा है इस पर हमारी नजर रहेगी। यदि गड्ढे भरते समय खराब क्वालिटी इस्तेमाल की गई तो ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही उसे ब्लैक लिस्ट में भी डाला जा सकता है।
मनपा को अब तक फोटो निकालकर उनकी वेबसाइट पर गढ्ढो को लेकर कुल 190 शिकायत मिली है। गाहड़दो को भरने के लिए 160 को भरने के लिए रिपोर्ट किया है। जबकि 145 गढ्ढो को भरा जा सका है। सड़को पर मनपा की वेबसाइट के अनुसार 45 गढ्ढे अभी जस के तस पड़े है। सड़को पर बने गढ्ढो की यह हालत सिर्फ शिकायत की है जबकि सड़को की स्थिति बाद से बदतर बन गई है। बारिश के दौरान सड़को पर पानी जमा होने के बाद वाहनों को किस ओर से वहां चाक चलाए यह समझ नहीं आता। गढ्ढो के कारण वहान की खस्ता हाल तो होती ही है साथ ही वहान में बैठे लोगो का और बुरा हाल होता है। मनपा ने सड़कों पर बने गड्ढों की शिकायत के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए हैं। जिसमे MCGM 24/7 मोबाइल ऐप , 1800221293 टोल फ्री नंबर और सभी 227 वार्डों में सब इंजीनियर का नंबर शामिल है जिसके व्हाटशॉप नंबर सहित पाठहोल फिक्सइट पर भी शिकायत की जा सकती है ।मनपा नियमानुसार गढ्ढो की शिकायत आने के बाद चौबीस घंटे में गढ्ढो को भरा जाना चाहिए। गड्ढों की शिकायत मिलने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में 2000 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें आती हैं। एमएमआरडीए ने ईस्टर्न एक्सप्रेस और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सहित 6 फ्लाईओवर की जिम्मेदारी भी मनपा को दे दी है। मनपा पर इस बार को सड़कों के साथ दोनों एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर के गड्ढे भी भरने पड़ रहे हैं।
मनपा इस साल सड़कों के गड्ढे भरने के लिए आधुनिक तकनीक (modern technology) का इस्तेमाल कर रहे है। पहली बार मुंबई में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए रिएक्टिव अस्फाल्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इस तकनीक से गड्ढे भरने पर वहां से सिर्फ दो घंटे में यातायात शुरू किया जा सकता है। मुंबई में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए सभी 24 वार्डों में यह मिक्स बैग उपलब्ध कराए गए हैं। यह तकनीक इकोग्रीन इंफ्रा डेवलपमेंट कंपनी द्वारा विभागों को उपलब्ध करायी गयी है। इसका रासायनिक पाउडर आयात किया गया है। सड़कों के गड्ढे भरने के लिए मनपा ने पिछले वर्ष भी रैपिड हार्डनिंग तकनीक का भी उपयोग कर रहे है। इस तकनीक से गड्ढे को भरने के लिए सीमेंट, कंक्रीट जैसी सामग्री और पॉलीमर का उपयोग किया जाता है। इसे रैपिड हार्डनिंग तकनीक कहते हैं। इसका उपयोग बड़े गड्ढों की मरम्मत के लिए किया जाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 07 , 2023, 08:15 AM