बारिश का जोर तालाब क्षेत्रों में भी दिखा

Fri, Jul 07 , 2023, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पिछले दो सालो से अधिक पानी हुआ जमा
मुंबई।
मानसून आने के बाद से तालाब क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हो रही है। तालाब क्षेत्रो (pond areas) में हो रही अच्छी बारिश (rain) का असर तालाबों में जमा होने वाला पानी में भी दिखाई देने लगा है। मुंबई के तालाब में एक समय मात्र 6 प्रतिशत पानी शेष रह गया था जिससे पानी को लेकर हाहाकार मचने लगा था। मनपा प्रशासन ने मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती शुरू कर दी। पिछले 10 दिनो से शुरू हुई बारिश का जोर तालाब क्षेत्रो में होने से अब तालाबों में 19 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है।तालाबों में अब पिछले दो सालो से अधिक पानी जमा हुआ है।
बता दे कि 27 जून  के पूर्व मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सात  तालाबों में मात्र 6 प्रतिशत पानी शेष रह गया था। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते 1 जुलाई से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती शुरू कर दी। पिछले 10 दिन से मुंबई और आस पास के इलाको में हो रही अच्छी बारिश का असर मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाबों पर भी पड़ा है।मुंबई को जलापूर्ति करने वाले तालाब में अब कुल जमा होने वाला पानी का 19 प्रतिशत जमा हो चुका है। मुंबई पर अभी पानी का संकट दूर नहीं हुआ लेकिन पिछले 10 दिनो से हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर हुई है।तालाब क्षेत्रो में हो रही अच्छी बारिश का जोर इसी तरह बना रहा तो जुलाई आखिरी तक  जलापूर्ति करने वाले तालाबों में 50 प्रतिशत पानी जमा हुआ तो चल रही पानी कटौती दूर हों सकती है। 

            तालाब       तालाबों का लबालब स्तर आज की तालाबों की स्थिति  अब तक जमा पानी

  • एमएलडी में      एमएलडी में       मिली लीटर 
  • अप्पर वैतरणा     603 . 51      594  . 69        0000 
  • मोड़क सागर  163 . 15          153 . 45         56037 
  • तानसा          128 . 63           123 . 69          60818 
  • मध्य वैतरणा   285 . 00          255 . 60           51914 
  • भातसा          142 . 07          111 . 41            86871 
  • विहार             80 . 12             76 . 79           11345 
  • तुलसी            139 . 17            136 . 30        4535 

 

            साल        कुल जमा पानी   प्रतिशत 

  • 2023        271520          19 .00 
  • 2022        276129           19 . 09 
  • 2021        266850            18 . 44 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups