60 साल का बलात्कारी हुआ गिरफ्तार
मुंबई : गोवंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग (60 year old) द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (rape) करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिवाजी नगर इलाके की है। आरोपी और पीड़ित दूर के रिश्तेदार हैं। यह पूरा वाकिया तब सामने आया जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म के निशान नजर आए। तभी मां के पूछताछ करने पर उसने पूरी जानकारी अपनी मां को दी और फिर बच्ची को लेकर मां पुलिस थाने में पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना तब सामने आई जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट दर्द कर रहा था। मां के पूछे जानेपर उसे पूरा वाकिया अपनी मां को बताया। मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी जब इस घटना के बारे में सुना तब वाकई में वह भी हक्का भक्का रह गए। मामले में पुलिस ने तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज किया और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दूर के रिश्तेदार ही हैं। इसलिए घरवाले उसपर भरोसा करते थे। लेकिन भरोसे का ही फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया।
बच्ची को खिलाने के बहाने घर लेकर जाता था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को चॉकलेट आदि देने के बहाने अपने घर ले जाया करता था। चुकी आरोपी रिश्तेदार है और उम्र भी ज्यादा है, इसलिए लोग उस पर भरोसा करते थे। लेकिन घरवालों के भरोसे गलत फायदा उठाकर आरोपी ने तीन जुलाईं से पहले तक कई बार बच्ची के साथ बलात्कार किया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तेदार ही निकला भक्षक
गिरफ्तार किया गया 60 वर्षीय व्यक्ति ने महज 5 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। मामला सीनियर इंस्पेक्टर अर्जुन राजाने के पास पहुंचा तभी उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी कर एपीआई भरत जाधव को जांच की कमान सौंपी, जांच के बाद पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 07 , 2023, 07:06 AM