पाकिस्तानी और बांग्लादेशी कैदी रहेंगे इस सुविधा से वंचित
637 विदेशी कैदी महाराष्ट्र की जेलों में हैं बंद
आशीष सिंह
मुंबई : महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी कैदियों को अब वीडियो कॉलिंग (video calling facility) की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पिछले दिनों एक पत्र निकालकर आदेश जारी किया गया था कि जेलों में बंद पुरुष और महिला कैदियों को फोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अब एक सुधारित पत्र निकालकर जेल में बंद विदेशी कैदियों को वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान किये जाने की जानकारी दी गई है। लेकिन पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाये जानेवाले कैदियों को यह सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैदियों के लिए यह सुविधा पहलीबार महाराष्ट्र मेम शुरू की जा रही है। इससे पहले 2018 में महिला कैदियों के लिए वीडियो कॉलिंग के जरिये परिवार से बात कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा ओपन जेल में बंद कैदियों के लिए परिवार से फोन कर बात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस महासंचालक अमिताभ गुप्ता ने चार जुलाईं को पत्र जारी कर विदेशी कैदियों को वीडियो कॉलिंग सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र में कुल 637 विदेशी कैदी हैं, जिनमें 523 पुरुष और 114 महिला कैदी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा नाइजेरियाई कैदी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की जेलों में बंद कैदियों में से नाइजेरियाई (Nigerian) नागरिकों की संख्या 197 है। नाइजेरियाई दूसरे नंबर और हैं। पिछले कई दिनों में ड्रग्स के मामलों में हमने देखा कि नाइजेरियाई नागरिक ड्रग्स के केस में ज्यादा लिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई की वजह से नाइजेरियाई नागरिक जेलों में ज्यादा हैं।
पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को नहीं है कॉलिंग सुविधा
जेल विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जेल में बंद बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों को वीडियो कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। महाराष्ट्र के जेल में पाकिस्तान के बारह कैदी हैं, सभी बारह कैदी पुरुष आरोपी हैं। वहीं बांग्लादेश के 200 कैदी महाराष्ट्र के जवळ में बंद हैं। जिसमें 154 पुरुष और 46 महिलाएं शामिल हैं। इनलोगों को वीडियो कॉलिंग की सुविधाएं नहीं होंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 06 , 2023, 09:18 AM