केवायसी अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी

Thu, Jul 06 , 2023, 08:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : पुलिस ने झारखंड के खेत में बैठकर लोगों के साथ केवाईसी देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेत में लैपटॉप (laptop) लेकर इसलिए बैठता था जिससे अगर कोई उसे पकड़ ना चाहे तो वह उनके हाथ में न आ सके। जब आरोपी को पकड़ने पुलिस उसके पास पहुंची तब वह सारे समान खेत में ही छोड़कर भाग गया था। यह मामला टैब सामने आया जब बोरीवली में रहनेवाले एक शख्स ने एफआईआर दर्ज (FIR registered) करवाई कि उसके साथ केवायसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। जिंसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया और जांच में आरोपी का लोकेशन झारखंड मिला। वहां पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हुसैन अजगर अली अंसारी (21) है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला 8 फरवरी का है। जब शिकायतकर्ता ने बोरीवली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई कि उसके साथ बैंक में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी कर उसके अकाउंट से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज किया और जांच शुरू की और उसके काउंट में मौजूद पैसे निकाल लिए। तब तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को पलाजोरी, झारखंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई लाकर अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अधिक जांच बोरीवली पुलिस द्वारा की जा रही है।

खेत में बैठकर करता था धोखाधड़ी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने घर से दूर खेत में लैपटॉप और मोबाइल लेकर बैठता था। वहीं से लोगों को फोन कर उनके केवायसी बैंक में अपडेट करने के नाम और ओटीपी आदि प्राप्त कर अकाउंट से पैसे अपने पास ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 मोबाइल, पांच आईफोन, पांच सिमकार्ड बरामद किया है।  इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में मौजूद 1 लाख रुपया भी पुलिस ने फ्रिज कर दिया है। 

एक किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ा आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सायबर की टीम पीएसआई कल्याण पाटिल, भरत पाटिल और विजय जाधव झारखंड इलाके में गए। जहां आरोपी की जानकारी मिलने के बाद उसके गांव पुलिस की टीम पहुंची। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। जैसे ही उसने पुलिस को देखा भागने लगा। इसके बाद लगभग सभी किलोमीटर तक पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की अधिक जांच बोरीवली पुलिया द्वारा की जा रही ही। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने ठगी के पैसे किसे और कैसे पहुंचाया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups