राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

Thu, Jul 06 , 2023, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने गुरुवार को प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर (Siddhivinayak Ganpati Temple) का दौरा किया और सिद्धिविनायक के दर्शन किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली मुंबई यात्रा है। गुरुवार को उन्होंने सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के दर्शन किए और आरती की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष आदेश बांदेकर सहित ट्रस्टी, ट्रस्ट समिति के कार्यकारी अधिकारी नंदा राउत, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति की ओर से राष्ट्रपति को गणपति की मूर्ति भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
इसके पहले गुरुवार दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। तीनें सेनाओं ने राष्ट्रपति को सलामी दी। राजभवन में राष्ट्रपति का राज्य सरकार की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया गया। राष्ट्रपति 7 जुलाई को राजभवन में ब्रिटिश कालीन भूमिगत बंकर ‘क्रांतिगाथा’ में बनाए गए क्रांतिकारियों के हॉल का दौरा करेंगी. इसके बाद वे मुंबई से शिरडी के लिए रवाना होंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups