पश्चिम उपनगर के पुल की मरम्मत पर मनपा करेगी 88 करोड़ खर्च

Thu, Jul 06 , 2023, 07:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। पुलो के दुर्घटना होने की बढ़ी घटनाओं से सबक लेते हुए मुंबई मनपा अब पुलों का समय समय पर देखभाल शुरू किया है। मनपा पुलों का  हर 6 माह में स्ट्रक्चरल ऑडिट कराती है। मनपा प्रशासन ने इसी कड़ी में पश्चिम उपनगर के पुल का मरम्मत करने का निर्णय लिया है। मनपा जिसके लिए 88  करोड़ रुपए (88 crore rupees) खर्च करेगी।
बता दे कि मनपा पुल विभाग ने मुंबई के पुलों को मजबूत करने का काम शुरू किया है। पुल विभाग ने पश्चिमी उपनगर  के विभिन्न पुलों की मरम्मत (bridge repair) और रखरखाव पर  87.28 करोड़ रुपये की निविदाएं आमंत्रित की हैं।। जिससे मनपा दहिसर से अंधेरी इलाके तक करीब 150 पुलों की मरम्मत करेगी।  जिसमें पुल की बेयरिंग बदलना, दरारों पर कंक्रीट लगाना, पुल के गैप की मरम्मत करना, डिवाइडर, दीवारों को मजबूत करना, पुलों पर फीके निशानों को पेंट करना और स्टील प्लेट बिछाना मरम्मत कार्य का हिस्सा होगा। बता दे कि मुंबई में लगभग 449 पुल हैं जिनमें नदी और नाले पर पुल है इसके अलावा रोड ओवर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज, फ्लाईओवर ब्रिज, फुट ओवर ब्रिज, स्काई वॉक, फ्री वे और पैदल यात्री सबवे शामिल हैं। सांताक्रूज़ पूर्व, बांद्रा पूर्व और अंधेरी पूर्व के पुलों के लिए मनपा  24.67 करोड़ रुपये खर्च करेगी और ठेकेदार को मानसून सीज़न सहित 18 महीनों के भीतर काम पूरा करना होगा। मनपा ने  मलाड, गोरेगांव, अंधेरी पश्चिम के विभिन्न पुलों पर 35.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी और मरम्मत की अवधि 18 महीने रखी जाएगी, इसी तरह कांदिवली इलाके  के विभिन्न पुलों पर 7.19 करोड़ रुपये, और  बोरीवली के विभिन्न पुलों  पर 12.27 करोड़ रुपये और दहिसर के  पुलों की मरम्मत  पर 6.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
साल 2019 में सीएसएमटी का हिमालय पुल ढह गया  था, उसके बाद फ्लाईओवर पुलों  की मरम्मत का मुद्दा सामने आया था. मनपा  ने आईआईटी बॉम्बे से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया था  और चरण दर चरण मरम्मत करना शुरू कर दिया। मनपा  ने शहरी क्षेत्र के 15 फ्लाईओवरों की मरम्मत की थी और अब मुंबई उपनगरों पर काम शुरू किया। इससे पहले मनपा  ने कुर्ला, चेंबूर, मानखुर्द, घाटकपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड के फ्लाईओवर की मरम्मत का फैसला लिया था और इस काम के लिए 42 करोड़ रुपये रखे थे. 

मुंबई के फ्लाईओवरों की मौजूदा स्थिति
मुंबई में कुल 449 फ्लाईओवर, फुट ओवर, रेल ओवर ब्रिज हैं 
130-- पुल अच्छी स्थिति में हैं
170 पुलों को मामूली मरम्मत की जरूरत है
101---पुलों को बड़ी मरम्मत की जरूरत है
41---पुलों का पुनर्निर्माण किया जायेगा
24---7 पुल खतरनाक हैं

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups