मुंबई। मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू (P Velarasu) गुरुवार को अंधेरी स्थित गोखले ब्रिज के काम का चल रहे कामकाज का जायजा लिया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि गोखले ब्रिज दीपावली तक तीन लेन का शुरू हो जाएगा। गोखले ब्रिज 6 लेन का तैयार किया जाना है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त के अनुसार दीपावली तक ब्रिज शुरू कर दिए जाने की घोषणा के अनुसार 12 नवंबर के पहले गोखले ब्रिज शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि
बता दे कि गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) पिछले साल 7 नवंबर से वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। ब्रिज जर्जर होने के कारण आरोप लगा था कि ब्रिज पर वाहन चलाना उचित नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई 2018 को ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था। इस दुर्घटना में दो लोगो की जान भी चली गई थी। ब्रिज की हालत खस्ता होने पर मनपा प्रशासन ने वर्ष 2019 जुलाई में ब्रिज को तोड़ने का ठेका दिया। लेकिन इस दैरान तक ब्रिज को पूरी तरह बंद नहीं किया गया था। मनपा प्रशासन ने पिछले साल 7 नवंबर को बंद किए जाने के दौरान कहा था कि ब्रिज का एक हिस्सा इसी साल मई महीने तक शुरू कर दिया जाएगा।पिछले दिनों स्टील की सप्लाई नहीं होने के कारण ब्रिज का निर्माण कार्य बंद हो गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने जे एस डब्लू से बात कर स्टील की कमतरता तत्काल सप्लाई करने का आदेश दिया था।ब्रिज निर्माण के लगने वाली स्टील की सप्लाई शुरू हो जाने पर अब ब्रिज के निर्माण में तेजी आई है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने गुरुवार को चल रहे काम एक जायजा लिया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि ब्रिज का तीन लेन दीपावली तक शुरू हो जायेगा। ब्रिज का निर्माण 6 लेन का तैयार किया जा रहा है जिसमे दीपवाली तक तीन लेन का शुरू होने की जानकारी अतिरिक्त आयुक्त ने दी। मनपा अतिरिक्त के दौरे के दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक अमित साटम भी घटनास्थल पर मौजूद थे। अंधेरी-पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ब्रिज है। रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज लगभग 90 मीटर चौड़ा है जबकि इसके पहले पुराना ब्रिज की चौड़ाई 77 मिटर की थी। गोखले ब्रिज के निर्माण पर मनपा 100 करोड़ का ठेका निर्माण और मरम्मत पर दिया है।गोखले ब्रिज बंद होने से पश्चिम उपनगर में अंधेरी और जोगेश्वरी और विलेपार्ले इलाको में ट्रैफिक की बड़ी समस्या पैदा हो रही है। मनपा इस ब्रिज को तत्काल निर्माण कर उसे शुरू करना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 06 , 2023, 07:09 AM