बारिश शुरू होने के बाद मनपा आई मैनहोल की याद
नए अतिरिक्त आयुक्त की नई जाली . इसके पहले फाइबर की जाली लगाई जा रही थी। .
मुंबई। .मैनहोल (manhole) की सुरक्षा को लेकर पिछले दिनों मुंबई हाई कोर्ट ने मनपा प्रशासन को फटकार लगाई थी। मनपा प्रशासन (municipal administration) को अब नई जाली लगाने की याद आई है लेकिन वह भी बारिश शुरू हो जाने पर। मनपा प्रशासन को मुंबई की जनता के मूलभूत सुविधा को लेकर कितना ध्यान रखती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। मनपा को कोर्ट की फटकार के बाद सुरक्षा जाली लगाने की याद आई है। मनपा इसके पहले फाइबर की जाली लगाने का निर्णय लिया था उसके बाद मनपा ने अलार्म लगी जाली लगाने का निर्णय लिया था लेकिन मनपा सिर्फ दिखावा करने का काम कर रही थी।
मनपा अतिरिक्त आयुक्त ( प्रोजेक्ट) पी वेलरासू ने कहा कि स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज लाइन और गटर सहित मैनहोल पर लगे ढक्कन के ऊपर सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। इसके लिए मनपा ने सुरक्षा जाली की डिजाइन तैयार की है। मुंबई (Mumbai) में मैनहोल पर यह सुरक्षा जाली चरणबद्ध तरीके से लगाई जाएगी। इससे बारिश के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि अगले मॉनसून तक मुंबई में मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगा दी जाएगी। मुंबई में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन और सीवरेज लाइन का एक बड़ा जाल बिछा है। जिसकी सफाई, रखरखाव और मरम्मत के लिए मैनहोल हैं। इन मैनहोलों को ढक दिया जाता है ताकि कोई आदमी या जानवर या वाहन इनमें न गिर सके। नागरिकों द्वारा इन मैनहोलों के ढक्कन हटा दिए जाते हैं या कभी-कभी ये ढक्कन चोरी हो जाते हैं जिससे दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। मैनहोलों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले उपायों के तहत पिछले दिनों मनपा आयुक्त चहल ने मुंबई में मैनहोल सर्वे करने का निर्देश दिया था । बता दें कि वर्ष 2017 में बारिश के दौरान एलफिंस्टन रोड स्टेशन के सामने खुले मैनहोल में गिरकर डॉ.अमरापुरकर की मृत्यु हो गई थी। उनकी डेड बॉडी बाद में वर्ली में बरामद हुई थी। डॉ. अमरापुरकर की घटना के बाद मनपा ने जांच कर मुंबई में सभी मेनहोल पर सुरक्षा जाली लगाने की मुहिम शुरू की थी। लेकिन पिछले 6 साल बाद भी सभी मेनहोल पर सुरक्षा जाली नहीं लग पाई है।
मनपा अतिरिक्त आयुक्त वेलरासू ने कहा कि मनपा उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा जाली लगाने का अभियान चलाया है जहां भारी बारिश के दौरान जलजमाव होता है। मुंबई में मैनहोल की बड़ी संख्या को देखते हुए अगले मॉनसून से पहले सुरक्षा जाली लगाने का लक्ष्य है। नई सुरक्षा जाली की डिजाइन ऐसी तैयार की गई है कि इसे आसानी से चोरी नहीं किया जा सकता है और न ही हटाया जा सकता है। इससे आसानी से पानी की निकासी होगी साथ ही नागरिकों, जानवरों, वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका न के बराबर रहेगी।
12 घंटे में ढक्कन लगाए जाएंगे
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मैनहोलों के ढक्कन की चोरी जैसी घटनाओं के बाद शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर वहां नया ढक्कन लगाया जाएगा। साथ ही खुले मैनहोलों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 08:55 AM