अजित पवार गुट ने दिखाई ताकत

Wed, Jul 05 , 2023, 08:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

33 विधायकों का मिला साथ
महानगर संवाददाता
मुंबई।
एनसीपी से अजित पवार (Ajit Pawar) की बगावत के बाद पिछले दो दिनों से एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि किस खेमे के पास कितने विधायक हैं। बुधवार को दोनों गुटों के शक्ति प्रदर्शन में साफ हो गया कि किस गुट के पास ताकत अधिक है।
शरद पवार (Sharad Pawar) गुट की बैठक यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागृह में बैठक हुई। इस बैठक में सभी सांसदों, विधायकों को आमंत्रित किया गया था। एक दिन पहले राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा किया था कि शपथ लेने वाले 9 विधायकों को छोड़कर अन्य सभी विधायक उनके साथ हैं, लेकिन यह दावा झूठा सााबित हुआ। बुधवार की बैठक में 18 विधायक, विधानपरिषद के 3 सदस्य और राज्यसभा-लोकसभा को मिलाकर पांच सांसद शामिल हुए।
पवार खेमे को विधायक जयंत पाटिल (इस्लामपुर), जितेंद्र आव्हाड (मुंब्रा- कळवा), अनिल देशमुख (काटोल),  बालासाहेब पाटिल (उत्तर कराड), राजेश टोपे (घनसावंगी), राजेंद्र शिंगणे (सिंदखेडराजा), अशोक पवार (शिरूर) मकरंद पाटिल (वाई ), प्राजक्त तनपुरे( राहुरी), चेतन तुपे (हडपसर), चंद्रकांत नवघरे (बसमत), रोहित पवार (कर्जत जामखेड), सुमन पाटिल (तासगांव),  सुनील भुसारा (विक्रमगड़), किरण लहामटे (अकोला), संदीप क्षीरसागर (बीड), मानसिंग नाईक (शिराला) , दौलत दरोडा ( शहापुर) और निर्दलीय विधायक देवेंद्र भुयार  (मोर्शी) का उपस्थित रहे। जबकि विधानपरिषद सदस्य एकनाथ खडसे, बाबाजान दुर्रानी और शशिकांत शिंदे उपस्थित थे। जबकि लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, श्रीनिवास पाटिल और डॉ. अमोल कोल्हे तथा राज्यसभा सदस्य वंदना चव्हाण, फौजिया खान बैठक में हाजिर रही।
अजित पवार खेमे की बैठक बांद्रा स्थित मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट सभागृह में हुई। इस बैठक में 33 विधानसभा सदस्य, 3 विधानपरिषद सदस्य रामराजे नाईक निंबालकर, अमोल मिटकरी, विक्रम काले उपस्थति थे, जबकि लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे और राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे। इसके अलावा कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  
अजित पवार खेमे की बैठक में विधायक छगन भुजबळ (येवला), दिलीप वलसे पाटिल (आंबेगाव), हसन मुश्रीफ (कागल), धनंजय मुंडे (परली) अदिति तटकरे (श्रीवर्धन), धर्मरावबाबा आत्राम (अहेरी), संजय बनसोडे (उदगीर), अनिल पाटिल (अमळनेर), बालासाहेब आजबे (आष्टी), राजू कारेमोरे (तुमसर), आशुतोष काले (कोपरगांव), माणिकराव कोकाटे (सिन्नर), मनोहर चंद्रिकापुरे (अर्जुनी मोरगाव) दीपक चव्हाण (फलटण), संग्राम जगताप (अहमदनगर शहर), नरहरी झिरवाल (दिंडोरी), सुनील टिंगरे (वडगाव शेरी), इंद्रनील नाईक (पुसद),  शेखर निकम (चिपलूण), नितिन पवार (कलवण),  बालासाहेब पाटिल (अहमदपुर), राजेश पाटिल (चंदगड) ,  दिलीप बनकर (निफाड), अण्णा बनसोडे (पिंपरी) अतुल बेनके (जुन्नर), दत्तात्रय भरणे (इंदापुर),  यशवंत माने (मोहोल),  दिलीप मोहिते (खेड आलंदी), नीलेश लंके (पारनेर) बबनराव शिंदे (म्हाडा),  सुनील शेलके (मावल), प्रकाश सोलंके (माजलगाव) उपस्थित थे। जबकि नवाब मलिक और सरोह अहिरे की भूमिका साफ नहीं हो पाई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups