खर्च होंगे 22 करोड़ लगेगा दो साल का समय
मुंबई। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने दहिसर नदी (Dahisar River) पर दो ब्रिज बनाने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन द्वारा दहिसर नदी पर बनाए जाने वाले ब्रिज से स्थानीय लोगो को आवागमन के लिए उपयोगी होगा। दहिसर नदी पर बनने वाला ब्रिज 50 मीटर लंबा होगा। मनपा ब्रिज के निर्माण पर 22 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ब्रिज का निर्माण कार्य अगले दो साल में पूरा होने की जानकारी मनपा के ब्रिज विभाग के अधिकारियों ने दी। बता दे कि दहिसर नदी पर फिलहाल सुधीर फड़के रोड रोड ओहर ब्रिज है। यह ब्रिज दहिसर नदी पर और रुस्तमजी कॉम्प्लेक्स (Rustomji Complex) के पास बना हुआ है। वाहन चालकों को दहिसर के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से दहिसर ब्रिज अथवा अन्य रास्तो से रुस्तमजी तक आने के लिए पंद्रह से बीस मिनट का लगता है। ब्रिज पर कई बार ट्रैफिक की समस्या का सामना लोगो को करना पड़ता है। ट्रैफिक की वजह से लोगो का समय भी बर्बाद होता है। दहिसर के लोग पिछले आठ से नौ सालो से दहिसर नदी पर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। मनपा प्रशासन ने इस मांग को ध्यान में रखते हुए और सेंट फ्रांसिस कॉलेज से रुस्तमजी कॉम्प्लेक्स तक की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दहिसर नदी पर एक ब्रिज बनाने का निर्णय लिया। मनपा ब्रिज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिज 50 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। ब्रिज के निर्माण पर 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे । ब्रिज के निर्माण होने से दहिसर परिसर में वाहन चालकों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 06:33 AM