Mumbai Crime:  मुंबई में समुद्र किनारे बोरे के अंदर मिली लड़की लाश, हाथ और पैर टूटे हुए !

Wed, Jul 05 , 2023, 11:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Mumbai Crime:  मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके (Worli area) में समुद्र किनारे एक लड़की का शव मिला है. यह शव एक बोरी में बंद (found sealed in a sack) पाया गया है. मृत लड़की के हाथ-पैर टूटे हुए हैं. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में अनजान शख्स (unknown person) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लड़की की उम्र करीब 18 से 30 साल की बताई जा रही है. इस तरह मुंबई जैसे शहर में समुद्र किनारे बोरी में एक लड़की का शव बरामद होने से एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों में दहशत फैल गई है.
वर्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारियों के मुताबिक लड़की का शव वर्ली सी फेस (Worli Sea Face) के पास एक बोरी में बंद पाया गया है. पुलिस के अंदाज के मुताबिक मृत लड़की 18 से 30 साल की है. जिस तरह से लड़की के हाथ पैर टूटे हुए हैं, उससे समझ आ रहा है कि लड़की की हत्या की गई है और सबूत मिटाने के लिए उसे यह रूप देकर बोरी में पैक कर फेंका गया है. फिलहाल पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
हत्या के बाद हाथ-पैर तोड़े गए और बोरी में लड़की का शव बंद कर फेंका गया
पिछले कुछ वक्त से लगातार मुंबई में महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. हाल ही में मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में सरस्वती वैद्य नाम की महिला की हत्या कर उसके लिव इन पार्टनर ने शव के कई टुकड़े कर उन्हें मिक्सर में पीस कर कूकर में उबाल कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी. कुछ दिनों पहले मुंबई के ही एक गर्ल्स हॉस्टल में वहीं के एक वॉचमैन ने लड़की का रेप किया था. लड़की के अभिभाववकों का आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी हॉस्टल प्रशासन ने लड़की को ऊपर के एक अलग-थलग पड़े कमरे में रखा था. लड़की हॉस्टल वार्डन से यह रिक्वेस्ट कर चुकी थी कि उसे निचली मंजिल में शिफ्ट किया जाए. लड़की ने वजह भी बताई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया.
मुंबई और इसके आस-पास, महिलाओं के साथ लगातार हो रही ऐसी वारदात
इसके अलावा मुंबई से ही सटे वसई इलाके की श्रद्धा वालकर की हत्या भी दिल्ली में उसके लिव इन पार्टनर आफताब ने की. आफताब ने भी श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी. अभी हाल में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन में मस्जिद बंदर के पास एक लड़की का मोलेस्टेशन किया गया. ऐसी ही एक घटना चर्नी रोड से चर्चगेट स्टेशन के दरम्यान लोकल में एक महिला के साथ हुई.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups