मुंबई में कल भारी बारिश की चेतावनी

Tue, Jul 04 , 2023, 09:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

-मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- अगले दो दिन भी भारी बारिश होने की संभावना

मुंबई।  दो दिनों से धीमी पड़ी बारिश का रफ़्तार (speed of rain) का जोर आज  फिर से दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने मुंबई में बुधवार को ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है। मौसम विभाग (weather department) ने बुधवार और उसके  अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताते  हुए  गुरुवार और शुक्रवार को "एलो " अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश की चेतावनी के चलते मुंबईकरों से सावधानी बरतने की अपील मनपा प्रशासन ने  की है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुंबई समेत राज्य के कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश होगी. इसमें 5 जुलाई को ऑरेंज एलर्ट किया है जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। इसी तरह  6 और 7 जुलाई को भी भारी  बारिश लेकिन बुधवार से थोड़ा कम  बारिश की जानकारी मौसम विभाग ने दी है और एलो अलर्ट जारी किया  है. मनपा के आपातकालीन विभाग ने कहा  कि मौसम विभाग की चेतावनी के चलते मनपा ने भी अपनी आपातकालीन व्यवस्था को तैनात कर दिया है. इस बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई. जिसके चलते सायन रेलवे स्टेशन इलाके के रोड नं. 24 में पानी भर गया। जलजमाव होने के कारण कारण बस नं. 7 लिमिटेड, सी 10, 22 लिमिटेड   25 लिमिटेड और सी 302, 312, 411 नंबर की बसों का बस मार्ग बदलना पड़ा था। इन बसों को सायन सर्कल से  डायवर्ट कर दिया गया था। पेड़ और घर गिरने की हुई  घटनाएं - हालांकि आज मुंबई में भारी बारिश नहीं हुई, बावजूद इसके हवा के साथ हुई बारिश के  कारण पांच जगहों पर पेड़ और उसकी शाखाएं गिरने की घटनाएं हुईं। सौभाग्य से इन घटनाओ में कोई घायल नहीं हुआ।इसके अलावा पूर्व उपनगर में एक जगह घर की दीवार ढह गई.और तीन स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं। इन घटनाओ में भी कोई हताहत नहीं हुआ यह अच्छा रहा।  

ऐसी बारिश हुई

  • मुंबई शहर - 30.94 मिमी
  • पूर्वी उपनगर - 10.38 मिमी
  • पश्चिमी उपनगर - 14.83 मिमी  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups