पटनायक ने कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की

Sun, Jun 04, 2023, 01:55

Source : Uni India

भुवनेश्वर, 04 जून (वार्ता)। ओड़िशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Chief Minister Naveen Patnaik) ने बहनागा में हुए रेल हादसे के कारण सामान्य रेल सेवा बाधित होने के मद्देनजर रविवार को कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवा की घोषणा की। श्री पटनायक ने कहा कि रेल हादसे के बाद लोगों को कोलकाता (Kolkata) पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रविवार से कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवा पुरी, भुवनेश्वर और कटक से उपलब्ध होगी और इसका पूरा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था बालासोर रेल मार्ग पर सामान्य रेल सेवा बहाल होने तक जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन लगभग 50 बसें ओडिशा के पुरी , भुवनेश्वर और कटक शहरों से कोलकाता के लिए परिवहन सेवा प्रदान करेंगी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups