Madhubani: दर्दनाक सड़क हादसे में 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 30 से अधिक घायल

Sun, Jun 04, 2023, 10:01

Source : Hamara Mahanagar Desk

मधुबनी। जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र (phulparas police station area) में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। किसनीपट्टी नहर (Kisnipatti Canal) के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर रविवार अहले सुबह एक बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बस दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जो सिलीगुड़ी (Siliguri) से गया जा रहे थे। मृतक की पहचान गुजरात के बड़ोदरा निवासी तनुभाई पटेल की 65 वर्षीय पत्नी हंसा देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और आननफानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, मृतका के घर में हादसे की सूचना दी गई है, जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups