मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घटी दो घटनाओं में हुई चार लोगों की मौत को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा के लिए एक राज्यव्यापी कार्यप्रणाली (एसओपी) सुनिश्चित करने का फैसला किया है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति भी गठित की जाएगी, जिसमें विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। यह घोषणा सोमवार को विधान परिषद में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने की।
वर्ली के निर्माणाधीन बिल्डिंग फोर सीजन रेसिडेंसियल की 42 वीं मंजिल से 14 फरवरी 2023 को एक बड़ा पत्थर नीचे गिर गया था। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। शिवसेना (ठाकरे गुट) के सदस्य सुनील शिंदे व अन्य सदस्यों ने यह मामला ध्यानाकर्षण सूचना के तहत सदन में उठाया। सुनील शिंदे ने वर्ली में घटी घटना को गंभीर बताते संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन इमारत से पत्थर गिरने से कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा और दो राहगीरों की नाहक जान चली गई। इस घटना से इलाके के रहवासी भयभीत हैं। मुंबई में इसतरह के कई कार्य चल रहे हैं। राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है। सचिन अहिर ने कहा कि इसके लिए सरकार को कार्यप्रणाली सुनिश्चित करनी चाहिए। गौरतलब हो कि इसी तरह की दूसरी घटना जोगेश्वरी के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (express highway) के पास शल्यक अस्पताल के पास बीते दिनों घटी थी। स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (Slum Rehabilitation Authority) के एक निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से एक भारी गोलाकार लोहे की पाइप ऑटो पर गिर गई थी। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई थी।
उद्योग मंत्री सामंत ने कहा कि वर्ली की घटना में संबंधित बिल्डर को मुंबई मनपा ने निर्माणकार्य रोकने की नोटिस दी है। संबंधित बिल्डर ने निर्माणकार्य के लिए अनुमतियां ली हैं। अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी बिल्डर की होती है, न कि मुंबई मनपा की। इसतरह की घटना राज्य में कहीं भी हो सकती है। इसलिए पूरे राज्य के लिए एक व्यापक कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों की एक समिति भी गठित की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 13 , 2023, 07:56 AM