गुलाबराव पाटिल के बयान का निकाला गया गलत अर्थ - चंद्रकांत पाटिल 

Sun, Mar 12 , 2023, 07:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटील (Gulabrao Patil)  के बयान पर भाजपा नेता और उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील (Chandrakant Patil) ने स्पष्टीकरण दिया है.रविवार को पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुलाबराव पाटिल के बयान का गलत अर्थ निकाला गया. 'गुलाबराव पाटिल जैसे लोग ग्रामीण इलाकों में पले-बढ़े हैं। इसलिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा में बात की। शहरी क्षेत्रों में, वे थोड़े पॉलिश तरीके से बोलते हैं। उन्होंने जो बयान दिया उसे ग्रामीण क्षेत्र में सट्टा लगाना तो शहर में  रिस्क लेना शब्दों से इस्तेमाल किया जाता है.पाटिल ने कहा कि गुलाबराव पाटिल का कहना था कि मंत्री पद छोड़कर हमने शिंदे के साथ जाने का रिस्क लिया है.उन्होंने रिस्क को ग्रामीण क्षेत्र की भाषा में सट्टा बताया था इसलिए उनके बयान का अर्थ गलत न निकाला जाए.

 गुलाबराव पाटिल ने क्या कहा था 
 जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा था कि  कुल 40 विधायक टूट गए। मैं उसमें 33वें नंबर पर गया था शिंदे के साथ जाने का कारण उद्धव ठाकरे गलत रास्ते पर जा रहे थे। उनसे विनती की ऐसा मत करिए लेकिन उन्होंने मेरी कहना नहीं मानी इसलिए  पूरी शिवसेना टूट गई.संजय राउत ने मुझसे कहा की जाना है तो तुम भी जाओ,पाटिल से पूछे जाने पर की अगर शिंदे के पास बहुमत का आकड़ा नहीं पहुँचता तो बागी विधायक क्या करते इसके जवाब में सट्टा शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि हमने सट्टा खेला है लोग  सरपंच पद से इस्तीफा देते वक्त सोचते हैं। लेकिन हमारे आठ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था।, हमने मंत्री पद पर दांव लगाने के बाद शिंदे के साथ जाने का फैसला किया। उध्दव ठाकरे गुट के बार -बार 50 खोखे एकदम ओके वाले बयान पर गुलाबराव पाटिल ने कहा कि 50 करोड़ लाने के लिए दो ट्रक लगते है" एकनाथ शिंदे सात महीने में पांच बार जलगांव जिले में आ चुके हैं। ऐसा मुख्यमंत्री कभी  नहीं मिलेगा। लेकिन, अब तक उनके साथ,था तो  बहुत अच्छा था अब शिंदे के साथ आ गया हूँ तो  खराब हो गया हूं। पश्चिम बंगाल में 27 करोड़ मिले तह उसे  लाने के लिए एक ट्रक ले जाना पड़ा  फिर, 50 करोड़ लाने के लिए दो ट्रक तो करना पड़ता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups