लोकसभा चुनाव और संगठन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
मुंबई। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पार्टी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले (Varsha Bungalows) पर हुई सांसदों की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के अलावा पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है.सीएम शिंदे ने मुंबई मनपा सहित लोकसभा और अन्य चुनाव को देखते हुए सांसदों को क्षेत्र में जाकर केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को जनता को बताने और चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कहा है. सांसदों से कहा कि क्षेत्र में कोई विकास कार्य प्रलंबित है उसे चुनाव से पहले पूरा किया जाए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले और उद्धव ठाकरे गुट से सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ विधिमंडल में लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 12 , 2023, 07:27 AM