जैन समाज की भावना कल्याणकारी - एकनाथ शिंदे 

Sat, Mar 11 , 2023, 09:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि जैन समाज एक दूसरे के सुख -दुःख में साथ देने वाला समाज है.संकट की घड़ी में  जैन समाज ने देश का भरपूर मदद किया है.लोगो के प्रति समाज की कल्याणकारी भावना सभी को मालूम है. शनिवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में पूजनीय श्री नयपद्मसागर जी महाराज साहब को ‘आचार्य’ की पदवी से अलंकृत किया गया. उस समय आयोजित महा -महोत्सव कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), मुंबई उपनगर जिला पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा(Mangal Prabhat Lodha), पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) सहित बड़ी संख्या में देश-विदेश के संत और जैन भाई शामिल हुए।  शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य के बजट की घोषणा की है जिसमें सभी लोगों के उत्थान के लिए विचार किया गया है। वहीं, इस बजट में गो-सेवा के लिए  आयोग का गठन किया करने की घोषणा सरकार ने की है इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  राष्ट्रसंत नयपद्मसागरजी और प्रशांत सागर जी को आचार्य पद की  उपाधि मिलने पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से बधाई दी.

संतो ने मार्गदर्शन दिखाने का किया काम -  देवेंद्र फडणवीस 
 उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में पूजनीय श्री नयपद्मसागर जी महाराज साहब को ‘आचार्य’ की पदवी से अलंकृत किया गया। ऐसे मंगल ‘आचार्य पद प्रदान महा-महोत्सव’ में उपस्थित रहने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। यह अवसर हमारे लिये इसलिये बहुत बड़ा है की इतने पूज्य संतों का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हुआ। वैसे तो ‘आचार्य’ एक  पदवी है, लेकिन उससे भी बड़ी यह एक तपश्चर्या है। जो सबसे महत्वपूर्ण  बात यह  है की वे केवल एक संत नहीं है। एक द्रष्टा है। जो समाज को संगठित कर शिक्षा, आरोग्य सेवा जैसे सभी कार्यों में बड़ा काम करते है। फडणवीस ने कहा कि हमारे सभी संत, आचार्य गण समाज को, हमारे देश को निरंतर सही राह पर चलने का मार्ग दिखाते आये है और भविष्य में भी दिखाते रहेंगे। मैं उनका इतने विशाल कार्य के लिए आभार व्यक्त करता हूँ! इस अवसर पर आचार्य पद प्रदाता राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री पद्मसागर सूरीश्वर जी महाराज साहेब, पूज्य श्री प्रशांत सागर जी महाराज साहेब, जैन समुदायों के पूज्य आचार्य भगवंत, पवित्र पदस्थ गुरु, वंदनीय साधु, पूज्य साध्वी जी,सहित  विशाल संख्या में जैन बहन-भाई इस पवित्र कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups