कांग्रेस का सवाल, ईडी को अडानी नजर क्यों नहीं आ रहा?
मुंबई। अडानी मुद्दे (Adani issue) के खिलाफ कांग्रेस 13 मार्च को राजभवन पर घेराव कर धरना देगी। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपति अडानी पर विशेष मेहरबानी दिखा रही है और इसी कारण भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में पड़े आम लोगों के करोड़ों रुपयों को मनमाने तरीके से अदानी की कंपनियों को दे दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि अडानी घोटाले के मुद्दे पर भाजपा खामोश क्यों हैं?
पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संसद में इस घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी ) के गठन की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने घोटाले पर एक शब्द नहीं बोला। ईडी ने राज्य में दो दिनों में पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ और सदानंद कदम के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी तीसरी बार मुश्रीफ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसी ईडी को भाजपा के भ्रष्ट नेता नजर नहीं आते हैं। भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग से जांच करा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अदानी घोटाले की जांच क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अदानी घोटाले पर भाजपा सरकार भले ही खामोश रही हो, लेकिन कांग्रेस ने जनता के हित में आवाज उठाई है, जिसके तहत राजभवन में धरना मार्च निकाला जा रहा है।
गिरगांव चौपाटी (Girgaum Chowpatty) से राजभवन (Raj Bhavan) तक सोमवार 13 मार्च को दोपहर 3 बजे मार्च निकाला जाएगा और राजभवन का घेराव किया जाएगा। नाना पटोले के नेतृत्व में निकलने वाले इस मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, बसवराज पाटिल, प्रणीति शिंदे, कुणाल पाटिल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद, प्रमुख पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों और विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 11 , 2023, 08:18 AM